
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्यालय में घुसकर शिक्षकों से मारपीट करने वाले भाजपा नेता पर मुकदमा हो गया है। पुलिस आरोपी भाजपा नेता की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मारपीट के वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों से मारपीट और जमकर अभद्रता की थी। पूरा मामला बांदा के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में का है। भाजपा नेता की गुंडई का शिक्षक संगठनों ने जमकर विरोध किया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस ने आरोपी भाजपा सेक्टर प्रभारी सतानंद व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। जानकारी के अनुसार, बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में भाजपा नेता सतानंद नशे की हालत में घुस गया था।
ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
उसके साथ उसी के दो साथी भी थे। इन लोगों ने विद्यालय परिसर में शिक्षक से मारपीट करते हुए जमकर अभद्रता की थी। मारपीट और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
ये भी पढ़ें: बांदा में कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस
वीडियो साफ दिखाई दे रहा है। विद्यालय के शिक्षक ने जब नशे में धुत भाजपा नेता को विद्यालय में आने से रोका तो वह आपा खो बैठा। भाजपा नेता ने विद्यालय की पत्रावली फाड़ते हुए शिक्षक से मारपीट कर दी। गालियां भी बकी।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी शंभू को पकड़ा, गहने-नगदी, तमंचा..
इससे क्लास में बैठे बच्चों में भी दहशत फैल गई। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार सिंह की तहरी पर भाजपा नेता व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..
कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..
