Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp leader

कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में किदवई नगर में पुलिस ने एक होटल प छापा मारा। पुलिस को छापेमारी में होटल के कमरे में बड़ी जुआखोरी पकड़ी है। जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े 5 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। मीटिंग के नाम पर बुक करते थे होटल में कमरा बताते हैं जुआ कराने वाला सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके का कहना है कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल बुधवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भाजपा नेता भाजपा के मंडल मंत्री (जूही मंडल) लव सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख से ज्यादा की रकम बरामद...
गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्यालय में घुसकर शिक्षकों से मारपीट करने वाले भाजपा नेता पर मुकदमा हो गया है। पुलिस आरोपी भाजपा नेता की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मारपीट के वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों से मारपीट और जमकर अभद्रता की थी। पूरा मामला बांदा के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में का है। भाजपा नेता की गुंडई का शिक्षक संगठनों ने जमकर विरोध किया है। यह है पूरा मामला पुलिस ने आरोपी भाजपा सेक्टर प्रभारी सतानंद व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। जानकारी के अनुसार, बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में भाजपा नेता सतानंद नशे की हालत में घुस गया था। ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं ...
बांदा: BJP नेता प्रवीण सिंह बने गरीब परिवार के मसीहा..कैंसर पीड़ित बच्चे को दी बड़ी मदद

बांदा: BJP नेता प्रवीण सिंह बने गरीब परिवार के मसीहा..कैंसर पीड़ित बच्चे को दी बड़ी मदद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: असाध्य रोगों से पीड़ित की मदद करते विधायक-सांसदों को देखा और सुना होगा। जनप्रतिनिधियों को सरकार से इसके लिए निधि मिलती है। ताकि वे असहाय पीड़ित लोगों तक सरकार द्वारा आर्थिक मदद पहुंचा सकें। मगर बांदा में 'बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन' के संस्थापक एवं भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने असाध्य रोग से पीड़ित एक बालक के परिवार की खुद सीधे मदद कर बड़ा उदाहरण पेश किया है। यह जानकर लोग कह रहे हैं कि न वादा, न आश्वासन..प्रवीण भईया ने तो कर दी सीधे मदद। कैंसर से जंग लड़ रहा बिजलीखेड़ा के प्रमोद कुमार का बेटा दरअसल, बिजली खेड़ा मोहल्ले के रहने वाले प्रमोद कुमार के बेटे को कैंसर की बीमारी है। बच्चे के इलाज के लिए उन्हें तत्काल मदद की जरूरत थी। हर किसी से मदद की पुकार लगाई, मगर कोई सहारा नहीं दिखाई दिया। किसी तरह यह बात भाजपा नेता प्रवीण सिंह के पास पहुंची। पीड़ित परिवार बोला, कभी नह...
यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली

यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाइवे पर महिला से यौन संबंध बनाने के वायरल वीडियो से शुरू हंगामा अभी थमा नहीं था। इसी बीच यूपी के मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। एक साथ बेहद गंदे ये वीडियो वायरल होने से भाजपा पर विपक्षी दलों ने हमला बोलना शुरू कर दिया है। एक ही युवती के साथ अलग-अलग वीडियो वहीं महिला भाजपा नेता का भी कोई बयान नहीं आया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने ही पति से विवाद के बीच वायरल किए हैं। इससे पहले भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया ता। साथ ही उसने पति पर कई घिनौने आरोप भी लगाए थे। विपक्षी दलों ने बोला, बीजेपी पर हमला वायरल हो रहे वीडियो बेहद गंदे हैं। उनमें शहर की एक युवती भाजपा नेत्री के पुत्र के साथ बेहद आपत्तिजनक...
बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस: निजी स्कूल मालिक ने भी ली थी मामला दबवाने की जिम्मेदारी-गली नहीं दाल

बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस: निजी स्कूल मालिक ने भी ली थी मामला दबवाने की जिम्मेदारी-गली नहीं दाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती 22 मार्च को शहर के दो बड़े व्यापारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ 3 युवतियों से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में भले ही सभी आरोपी जेल जा चुके हों। लेकिन शहर में आज भी यह प्रकरण चर्चा में है। चर्चा अब इस बात को लेकर है किस-किस ने मामले को दबवाने के नाम पर काॅलर ऊंचा किया। कई नामों को लेकर चर्चाएं हैं। एक नाम कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है। बताते हैं कि एक निजी स्कूल के मालिक ने भी आरोपियों को बचाने और पूरे प्रकरण के सेटेलमेंट की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी। काफी हाई कांफिडेंस लेवल, मगर.. मगर इनकी दाल गली नहीं। हालांकि, बताते हैं कि इनका कांफिडेंस लेवल बड़ा हाई था। इसकी दो वजह थीं। एक वजह सजातीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क और दूसरी बीजेपी का पोस्टर बाॅय नेता होना। मगर इस हाई प्रोफाइल रेप केस में सिफारिश की इनकी सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। ...
UP: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद

UP: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता की गुंडई का मामला सामने आया है। पहले बांदा विकास प्राधिकरण के पार्क की जमीन पर गेट लगवाकर कब्जा जमाया। आसपास के लोगों की शिकायत पर डीएम ने जांच कर कब्जा हटवाया तो वहां पहुंचकर गोली चला दी। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे। यह पूरी घटना कालूकुआं के पास तिंदवारी रोड की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर लोग घटना से हैरान हैं। पार्क पर कब्जे को लेकर हुई थी DM से शिकायत उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, लोगों का कहना है कि बांदा में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पार्क की जमीन पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया था। कुछ दिन पहले मोहल्ले के लोगों ने समाधान दिवस में...
हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी

हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर/बांदा : कोलकाता में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और दरिंदगी की घटना का हल्ला पूरे देश में मचा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में भी ऐसा ही मामला सुर्खियों में है। हमीरपुर में एक भाजपा नेता ने नाबालिग लड़की को सरेआम चौराहे से खींचकर दुष्कर्म कर डाला। बताते हैं कि नाबालिग के गाल व कई जगह काटा भी है। शरीर पर बाकी जगहों पर भी चोटों के निशान हैं। आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा चुका है। होमगार्ड की बेटी है पीड़िता, चौराहे से खींच ले गया दरिंदा बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप वर्मा दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोप है कि वह लड़की को चौराहे से जबरन खींचकर पास की झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए दरिंदगी की। इतना ही नहीं दरिंदगी में लड़की के गाल में काटा और बाकी हिस्स...
Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर अंधाधुंध बिजली कटौती। बांदा में आम जनमानस इस दोहरी समस्या से जूझ रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर से मुलाकात की। दरअसल, प्रबंध निदेशक बांदा आए थे। बढ़ती गर्मी में दर्द बढ़ा रही बिजली कटौती इस दौरान बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। उन्हें लोकल फाल्ट के नाम पर होने वाली अंधाधुंध कटौती की जानकारी दी। https://samarneetinews.com/heatwave-havoc-in-up-47deaths-in-kanpur-bundelkhand/ उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भले ही मंडल मुख्यालय समेत जिले में 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन हकीकत अलग है। लोकल फाल्ट व ओवरलोड के नाम पर 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। विद्युत अधिकारियों ने बैठक में दिए...
Banda : नर्स से छेड़छाड़-आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

Banda : नर्स से छेड़छाड़-आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़ और मोबाइल लूट का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोपी भाजपा नेता और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल में नर्से धरने पर बैठ गईं। वहीं बाकी स्वास्थ्य कर्मियों ने भी काम बंद कर दिया। इससे घंटों स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल रहीं। मरीजों और तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर, कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित नर्स के बयान दर्ज किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस वापस लौट गई। यह है पूरा मामला बताते चलें कि शहर के झील का पुरवा की रहने वाली एक स्टाफ नर्स जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। महिला नर्स का कहना है कि पूर्व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी समेत 3 लोगों ने वहां पहुंचकर उनसे अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्...
बांदा में मंदिर और भाजपा नेता के गोदाम समेत 3 जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ

बांदा में मंदिर और भाजपा नेता के गोदाम समेत 3 जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में चोरों ने माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर व भाजपा नेता के गोदाम समेत तीन जगहों से नगदी, सामान चोरी कर लिया। रविवार रात चोरों ने महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में बने विंध्यवासिनी से मूर्ति, सामान और भाजपा नेता के गोदाम से नगदी, मूर्ति चोरी की। वहीं कनवारा से साउंड का सामान चोरी कर लिया। पुलिस घटनाओं के खुलासे में जुटी है। माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर में चोरी जानकारी के अनुसार रविवार को माहेश्वरी देवी मंदिर में विंध्यवासिनी मंदिर में लक्ष्मी, गणेश, विष्णू की मूर्ति कोई भक्त चढ़ा गया था। बताते हैं कि रात में मंदिर से मूर्ति चोरी हो गईं। चोर मूर्तियों के साथ दानपात्र, पीतल का लोटा समेत अन्य सामग्री भी चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर के प्रबंधक विष्णू कुमार दीक्षित ने जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों क...