Thursday, July 16सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

पुलिस हिरासत में जुआरी।

समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में किदवई नगर में पुलिस ने एक होटल प छापा मारा। पुलिस को छापेमारी में होटल के कमरे में बड़ी जुआखोरी पकड़ी है। जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े 5 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

मीटिंग के नाम पर बुक करते थे होटल में कमरा

बताते हैं जुआ कराने वाला सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके का कहना है कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल बुधवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा।

ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भाजपा नेता भाजपा के मंडल मंत्री (जूही मंडल) लव सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख से ज्यादा की रकम बरामद की है।

इन 13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कानपुर जूही के लव सिंह, गोविंदनगर के कारोबारी गुरुदेव सिंह, काकादेव के रजत, बर्रा के मोबाइल दुकानदार गौरव बजाज, जूही के विनय कुमार, हिमांशु गुप्ता, कल्याणपुर के अजय शुक्ला,

ये भी पढ़ें: कानपुर किडनी कांड में IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, पति समेत 6 गिरफ्तार-5 डाॅक्टर

सुशील बाजपेई, उन्नाव के मौजी लाल, अनवरगंज के मोहित वर्मा, बजरिया रामबाग के अनूप कुमार, गोवर्धनपुरवा के सनी गौतम, ट्रांसपोर्ट नगर के अमन राघव को पकड़ा है।

परमपुरवा का संदीप साहू मौके से फरार

इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि कथित भाजपा नेता मंडल मंत्री लव सिंह पार्टी मीटिंग के नाम पर कमरा बुक कराता था। वहीं जुआ कराने का सरगना जूही के परमपुरवा का संदीप साहू मौके से भागने में कामयाब रहा है।

ये भी पढ़ें: UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई होगी। भाजपा के जूही मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान का कहना है कि लव सिंह मंडल मंत्री हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है।

यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

कानपुर किडनी कांड में IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, पति समेत 6 गिरफ्तार-5 डाॅक्टर

UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद