Wednesday, July 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया

बिजली कर्मी और पुलिस कर्मी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को बड़ी घटना सामने आई। शिकायत की जांच करने बदौसा के बरेहंडा गांव पहुंची विद्युत कर्मियों की टीम को बंधक बनाकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़ाया। घायल बिजली कर्मियों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले में रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर राजेश कुशवाहा की शिकायत के निस्तारण को बिजली कर्मी बरेहंडा गांव पहुंचे। इनमें अवर अभियंता अतर्रा अजय कनौजिया, संजय गुप्ता, विजय बहादुर आदि शामिल थे।

 ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार 

वहां शिकायत की जांच शुरू की। इसी बीच दोनों पक्षों में कोई बात हो गई। आरोप है कि राजेश कुशवाहा ने अपने भाई राजेंद्र व अमित और बेटों के साथ मिलकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया।

 ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, स्काॅर्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विद्युत कर्मियों का आरोप है कि घर का मेन गेट बंद करके एलपीजी सिलेंडर खोल कर जलाने की कोशिश की। किसी तरह बिजली कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मेन गेट खुलवाकर सभी कर्मचारियों को छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

 ये भी पढ़ें:बांदा जिला पंचायत: ठेके की आड़ में फिर गुंडा टैक्स वसूली? मामला गर्म

बांदा जिला पंचायत: ठेके की आड़ में फिर गुंडा टैक्स वसूली? मामला गर्म

बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत