Sunday, July 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

मौके पर जांच करती पुलिस।

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में यह सनसनीखेज वारदात हुई है। एक दामाद ने बेटी के सामने उसकी मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्याभियुक्त दामाद समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर जांच करती पुलिस।

लव मैरिज से नाराज थी सास

जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी आलिया ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। आलिया का कहना है कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था।

मौके पर जांच करती पुलिस।

उसकी मां बानो इस शादी से नाखुश थीं। मां लगातार बेटी की शादी का विरोध कर रही थीं। इसी खुन्नस में उसके पति लवकुश ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शनिवार रात उसकी मां बानो पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

मौके पर जांच करती पुलिस।

मृतका बानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया है।

मृतक महिला बानो
मृतक महिला बानो का फाइल फोटो।

सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते शादी का विरोध कर पर आरोपियों ने विधवा महिला की हत्या की है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने दामाद लवकुश वर्मा समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज 

बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

हद हो गई! बांदा जिला अस्पताल में दो दिन से बत्ती गुल-सेवाएं ठप-मरीज बेहाल