Saturday, July 11सही समय पर सच्ची खबर...

हद हो गई! बांदा जिला अस्पताल में दो दिन से बत्ती गुल-सेवाएं ठप-मरीज बेहाल

बांदा जिला अस्पताल।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। बांदा के मंडलीय जिला अस्पताल में बीते दो दिन से बत्ती गुल है। बिजली संकट से सेवाएं ठप हैं और मरीज बेहाल। बताते हैं कि गुरुवार देर शाम तेज बारिश के बीच 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन में खराबी आ गई। इससे बांदा जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई ठप हो गई।

सीटी स्कैन-ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं प्रभावित

36 घंटे बीतने के बाद भी जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई। इससे जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, ऑपरेशन थिएटर और अन्य उच्च क्षमता वाली स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गईं।

अंडरग्राउंड 33 केवी की लाइन बारिश में खराब

Banda hospital

दरअसल, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को निर्बाध आपूर्ति के लिए अलग से 33 केवी की लाइन बिछाई गई है। बताते हैं कि बारिश से अंडरग्राउंड केबल में तकनीकि खराबी आ गई।

अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर के सहारे वार्डों में बिजली, पंखे और डायलिसिस जैसी जरूरी सेवाएं किसी तरह चलाए रखीं। लेकिन सीटी स्कैन मशीन, ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं ठप रहीं।

ये भी पढ़ें: क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

सीएमएस मुकेश कुमार का कहना है कि नई बिल्डिंग में वह खुद भी दो दिन से बिना बिजली के काम कर रहे हैं।

Banda hospital

उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित है।

जनरेटर के सहारे चल रहीं व्यवस्था

रूटीन ब्लड टेस्ट और सामान्य जांचें चल रही हैं। सीटी स्कैन जैसी उच्च लोड वाली मशीनें बंद हैं। उन्होंने बताया कि बिजली टीम सप्लाई ठीक करने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं 

क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

बांदा में CM Yogi: कालूकुआं चौराहे पर अनावरण-पुलिस लाइन में पौधरोपण

बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष