Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

अखिलेश यादव बोले, सरसों का तेल राशन में देंगे, अयोध्या में कार्रवाई की मांग

अखिलेश यादव बोले, सरसों का तेल राशन में देंगे, अयोध्या में कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार बनी तो सरसों का तेल आम लोगों को राशन में देंगे। दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अयोध्या में भाजपा के कार्यक्रम में महिलाओं से हुई कथित मारपीट व अभद्रता पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। अयोध्या में महिलाओं से अभद्रता पर भाजपा को घेरा उन्होंने कहा कि भाजपा के संबंधित नेताओं पर दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की है। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग नारी का सम्मान नहीं, बल्कि अपमान करते हैं। ये भी पढ़ें: यूपी: सीएम योगी ने शहीदों को नमन कर जलाया दीप, जगमगाया भीम सरोवर सपा मुखिया ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी से पीड़ित और अपमानित लोग अबकी बार उसका सफाया करेंगे। ये भी पढ़ें: विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव ब...
यूपी के चित्रकूट और मुजफ्फरनगर में बड़े हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के चित्रकूट और मुजफ्फरनगर में बड़े हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के चित्रकूट और मुजफ्फरनगर में बड़े हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में 10 लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य किया। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाइवे पर हादसे में 1 ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। दुर्घटना सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटी बताया जाता है कि एक कार में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। कार सवार सभी लोगों की जलकर मौत हो गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव का कहना है कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, एक अन्य दुर्घटना यूपी के चित्रकूट में हुई। चित्रकूट में एक ट्रैक्टर ट्राली सोमवार सुबह झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली में सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 12 गंभीर रू...
यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..

यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के बाद एक और अधिकारी ने इस्तीफा दिया है। उनका स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन शासन से मंजूर हो गया है। इस्तीफा देने वाली यह अधिकारी राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज हैं। प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में इस समय महिला पीसीएस अधिकारी अनुपम सरोज चर्चा में छाई हुई हैं। सभी उनकी अगली रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सीतापुर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद अनुपम सरोज के राजनीति में आने की जोरशोर से चर्चाएं तेज हैं। इसकी वजह है कि वह राजनीतिक परिवार से आती हैं। दरअसल, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। वह सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं। सपा सांसद की बेटी हैं अनुपम सरोज उनके पति अनुराग अनुराग भदौरिया सपा के प्रवक्ता हैं। यही सब वजहें हैं कि अनुपम सरोज के राजनीति में आने की चर्चाएं तेजी स...
UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादला सूची के अनुसार, भवानी सिंह खंगारौत को अब गन्ना आयुक्त बना दिया गया है। वहीं मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: गोरखपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश? https://samarneetinews.com/up-police-leave-cancelled-dgp-order/  ...
यूपी MLC चुनाव परिणाम आज, इन 7 जगहों पर होगी मतगणना..

यूपी MLC चुनाव परिणाम आज, इन 7 जगहों पर होगी मतगणना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों की मतगणना आज होगी। इस दौरान स्नातक की 5 और शिक्षक की 6 निर्वाचन सीटों के चुनावों की मतगणना आज 27 अक्टूबर को होगी। दोपहर 12 बजे तक सीटों को लेकर परिणाम आने लगेंगे। सुबह 7 बजे शुरू होगी मतगणना यह मतगणना प्रदेश में 7 जगहों पर सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव  https://samarneetinews.com/up-14-pcs-transfers-list/...
बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला

बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला का तबादला हो गया है। प्रमोशन के साथ उन्हें बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह पर दिनेश चंद्र को बांदा का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दिनेश चंद्र बने बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट गुरुवार को हुए इस प्रशासनिक फेरबदल की शहर में चर्चा रही। संदीप केला मधुर और सरल स्वभाव के अधिकारी रहे। उनकी बांदा में अलग पहचान रही। अब दिनेश चंद्र बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बताते हैं कि जल्द ही वह कार्यभार संभालेंगे। दिनेश चंद्र अब तक बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..  ...
यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। अभी वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं। विनय कुमार सिंह बने गोरखपुर नगर मजिस्ट्रेट इसी तरह पीसीएस ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वहीं बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर के पर नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची दूसरी ओर दिनेश चंद्र को बांदा में नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। वहीं दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली और विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाकर भेजा गया है। उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें: ...
यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी में बीजेपी की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। वह दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुई थीं। फिरोजाबाद में एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को सोमवार को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। बताया जाता है कि माया देवी पर पहली बार निर्वाचन के बाद दूसरे पक्ष ने नामांकन में उम्र छिपाने का आरोप लगाया था। हाई कोर्ट पहुंचा था यह मामला इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। जांच में माया देवी पर उम्र छिपाने के लगे आरोप सही साबित हुए। उनकी उम्र 30 वर्ष से 9 महीने कम पाई गई। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने माया देवी को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। ये भी प...
यूपी: आज इन 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर वज्रपात

यूपी: आज इन 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर वज्रपात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, लखनऊ: यूपी में सावन की शुरुआत अच्छी हुई। मंगलवार को मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 56 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सीतापुर में 80.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की यह चेतावनी.. जानकारी के अनुसार, लखनऊ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 4 से 6 अगस्त के बीच यूपी के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट यूपी के कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मथुरा, पीलीभीत, चंदौली, वाराणसी, शाहजहांपुर, भदोही, बरेली, जौनपुर, बलिया, दे...
‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। दरअसल, मंगलवार 28 जुलाई को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले सरकार ने हलफनामा दाखिल करते हुए अपना पक्ष रखा है। 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हलफनामे में कहा गया है कि मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी। किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। बताते हैं कि हलफनामे में सरकार ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि वर्ष 2020 में भर्ती हुए 67 हजार 867 शिक्षकों की नियुक्तियों कोई असर नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक https://samarneetinews.com/up-jauhar-university-stay-on-demolition/  ...