Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर

तबादले की सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को नए निदेशक मिलने की खबर है। दरअसल, यूपी सरकार ने 8 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर के सीएमओ का भी तबादला

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का निदेशक बनाया गया है। वहीं अपर निदेशक अयोध्या मंडल डाॅ ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक बनाकर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

कानपुर नगर के सीएमओ डाॅ मनमोहन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक बजट के पद पर भेजा गया है। वाराणसी के एडी हेल्थ डाॅ नरेंद्र देव शर्मा को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक पीएचसी बनाया गया है।

बस्ती जिला अस्पताल की अधीक्षक डाॅ खालिद रिजवान को महानिदेशालय में निदेशक परिवार कल्याण बनाया गया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल, लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ मो. अतहर को निदेशक स्वास्थ्य बनाया गया है।

देवीपाटन मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ अल्पना रानी को मानसिक रोग चिकित्सालय बरेली के निदेशक पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..

अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..

दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा