
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में अजब प्रेम का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा के हसनपुर में 3 बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली। बताते हैं कि अमरोहा नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में यह अनोखी शादी हुई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं।
मामला सुर्खियों में छाया, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन अपने एक युवक के साथ शादी की परंपराएं पूरी कर रहीं हैं। बताते हैं कि तीनों बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट्स हैं। तीनों ही बहनें सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं।
इनमें से एक युवती ने शादी की वजह भी बताई है। उसने वीडियो में कहा है कि उनके पिता ने एक बहन की शादी तय की। लेकिन तीनों बहनों में गहरा प्यार है। इसलिए एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकतीं थीं।
ये भी पढ़ें: गजब हाल : साले ने जीजा को लुटवाया, 2 घंटे में पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा पूरा खेल
तीनों बहन एक ही परिवार के तीन युवकों से शादी करना चाहती थीं। लेकिन ऐसा कोई परिवार नहीं मिला जहां तीन युवक हों और तीनों की शादी हो सके। इसके बाद तीनों ने जान देने की ठान ली। तभी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने उन्हें सुसाइड करने से रोका।
अनोखी शादी का विरोध भी और चर्चा भी
फिर इसी युवक ने उन्हें समझाया। इसके बाद तीनों बहनों ने उसी युवक को पति स्वीकार करते हुए उससे शादी कर ली। बताते हैं कि 15 जुलाई को चामुंडा मंदिर में बिना किसी रिश्तेदार तीनों लड़कियों की युवक से अनोखी शादी हुई है।
ये भी पढ़ें: UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी
इतना ही नहीं मंगलवार शाम यह अनोखा वैवाहिक जोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के आवास पर पहुंचा। वहां पालिका अध्यक्ष की पत्नी ने तीनों बहनों के साथ एक रील बनाई जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
पुलिस ने कहा, शिकायत नहीं मिली
उधर, कुछ लोगों ने शादी पर ऐतराज भी जताया है। लोग इसे सनातन विवाह के विपरीत बता रहे हैं। कहा कि हिंदू धर्म में एक से अधिक विवाह की अनुमति नहीं है। उधर, सीओ हसनपुर पंकज त्यागी का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी
UP: 3 बच्चों की मां ने इंटर के छात्र से की शादी, धर्म बदलकर शबनम से बनी शिवानी
गजब हाल : साले ने जीजा को लुटवाया, 2 घंटे में पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा पूरा खेल
