
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: आज सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में जेनरेशन जेड के नेतृत्व में “चलो संसद” मार्च के तहत ऐतिहासिक घटनाक्रम हुआ। इस घटनाक्रम ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी। सड़क से लेकर संसद तक युवाओं के नारे गूंजे। हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर नारेबाजी करते हुए संसद की ओर बढ़े। दिल्ली में सीजेपी के साथ छात्र और युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि, सीजेपी के दो प्रवक्ताओं के बीजेपी नेता जेपी नड्डा से बात करने की खबरें भी हैं।
पहले दिन सड़क से संसद तक गूंजे युवाओं के नारे

बीते लगभग 1 महीने से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक और सीजेपी के अभिजीत दीपके ने पहले ही आज के दिन चलो संसद का ऐलान किया था।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले चलाए
बताते हैं कि आज सुबह से जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में छात्र और युवा इकट्ठा होने लगे। दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर भारी बैरिकेडिंग की। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल और धारा 163 लागू की।

इसके बावजूद युवाओं और छात्राओं ने कई बैरिकेट कूदकर पार की और आगे बढ़ते गए। स्थिति हाथ से निकलते देख पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया। साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ की गिरफ्तारी भी की गईं। इससे राजधानी के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर भी पाबंदियां लग गईं।
युवाओं और छात्रों के इस प्रदर्शन को विपक्षी दलों का खुला समर्थन मिला। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय सुबह ही जंतर-मंतर पहुंचे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी युवाओं और छात्राओं के साथ-साथ रहीं।
फिर तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, राजद सांसद मनोज झा, माकपा नेता बृंदा करात भी जंतर-मंतर पहुंचीं। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भी पहुंचकर एकजुटता दिखाई। फिल्म जगत से अभिनेता प्रकाश राज और वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी वहां पहुंचीं। दिनभर चले इस प्रदर्शन ने राष्ट्रीय राजनीतिक में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
ये भी पढ़ें: ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..
ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..
