यूपी में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को नए निदेशक मिलने की खबर है। दरअसल, यूपी सरकार ने 8 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कानपुर के सीएमओ का भी तबादला
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का निदेशक बनाया गया है। वहीं अपर निदेशक अयोध्या मंडल डाॅ ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक बनाकर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा
कानपुर नगर के सीएमओ डाॅ मनमोहन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक बजट के पद पर भेजा गया है। वाराणसी के एडी हेल्थ डाॅ नरेंद्र दे...









