Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

19 IAS transferred in UP, RK Singh became DM of Kanpur, Nisha became Amethi District Magistrate,

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। प्रदेश सरकार ने देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर, गाजियाबाद और रामपुर-अमेठी समेत 8 जिलों में नए डीएम भेजे गए हैं। हालांकि, इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं, जो एक ही स्थान पर 3 साल से तैनात थे। इसलिए इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं।

अलीगढ़ के DM बनाए गए विशाख जी

तबादलों के क्रम में कानपुर के डीएम को भी बदला गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह-1 को रामपुर डीएम बनाया है।

इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद DM बने

रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बना दिया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्रम विभाग में तैनात निशा अनंत को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..