Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 35 का दूल्हा-16 की दुल्हन : फिर हुई पुलिस की एंट्री, पढ़िए पूरी खबर..

marriage of minor girl
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बेमेल शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की की शादी उसके परिवार ने एक 35 साल के व्यक्ति से तय कर दी। बताते हैं कि लड़की की मां का इस गलत काम में अहम रोल रहा। वहीं लड़की के रिश्तेदारों ने चुपके से पुलिस को जानकारी दी। मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचा। पुलिस की एंट्री हुई तो आखिरकार इस बेमेल शादी को रोक दिया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का मामला

प्रकरण बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की लड़की की बारात आनी थी। बारात आने से पहले ही शादी चर्चा में आ गई।

बांदा में बर्थ-डे केक लेने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

इसकी वजह थी कि लड़की नाबालिग थी। वहीं होने वाला दूल्हा उससे उम्र में कहीं ज्यादा बड़ा था। ऐसे में रिश्तेदार महिलाओं ने समझदारी दिखाई। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया कि लड़की नाबालिग है। यह भी बताया कि जिस लड़के से शादी हो रही है वह 35 साल का है। महिलाओं ने लड़की की मां पर ऐसा करने का आरोप लगाया।

बांदा में बेटे ने पिता को मारी कुल्हाड़ी, इलाज के दौरान मौत

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर थानाध्यक्ष जसपुरा ने राजेंद्र सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। बताया जा रहा है कि लड़की की मां से पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी न करने का लिखित रूप से बयान भी लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर हड़ताल 

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : सपा ने बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल बने को बनाया प्रत्याशी, 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की