समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बर्थ-डे केक लेने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र की है। ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दोस्त के भाई का था बर्थ-डे
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव के रहने वाले ललित (21) पुत्र भगवानदीन अपने दोस्त के भाई के बर्थ-डे का केक लेने जा रहे थे। वह उमरानी गांव गए थे। रात में बबेरू से केक लेने के लिए उमरानी से बबेरू जा रहे थे।
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में गड़बड़ी, जेल मंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण..
रास्ते में परइयां दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें बबेरू स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। पिता का कहना है कि उनका बेटा ललित सिविल से पॉलिटेक्निक कर चुका था। अब वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था।
ये भी पढ़ें : भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज