Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में गड़बड़ी, जेल मंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण..

Two prisoners reached Banda jail found HIV positive, third found TB
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश की सबसे संवेदनशील जेलों में एक बांदा जेल में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश का नंबर-1 माफिया डान मुख्तार अंसारी इसी जेल में बंद है। इसके बावजूद एक के बाद एक लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। लापरपाहियां भी अधिकारियों के स्तर पर हैं। पहले जेल अधीक्षक के बिना अनुमति छुट्टी जाने का मामला सामने आया था। अब रुपए लेकर मिलाई कराने के आरोपों का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस संबंध में गंभीर आरोप जेल मंत्री तक पहुंचे हैं। मंत्री ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जेल मंत्री के सामने मुलाकात में वसूली के आरोप

सूत्रों का कहना है कि जेल गेट पर दो दिन पहले जेल मंत्री के पहुंचने से पहले जेल गेट पर हंगामा भी हुआ था। गेट पर मौजूद लोगों ने मिलाई के कर्मचारियों पर वसूली के आरोप भी लगाए। जानकारी के अनुसार शनिवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बांदा जेल निरीक्षण को पहुंचे थे।

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बड़ी चूक, जेल अधीक्षक से जबाव तलब..

जेल गेट पर बंदियों से मिलने पहुंचे लोगों ने पर्ची काट रहे लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर एक डिप्टी जेलर भी वहां पहुंचे। आरोप है कि डिप्टी जेलर ने लोगों को अपशब्द कहते हुए मिलाई प्रक्रिया को ही बंद कर दिया था। इसके कुछ ही देर बाद जेल मंत्री वहां पहुंचे तो लोगों ने मंत्री को जानकारी दी।

दो दिन पहले जेल निरीक्षण पर गए थे मंत्री

मंत्री ने भी डिप्टी जेलर की हरकत पर नाराजगी जताई और जांच कराने की बात कही। उधर, जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना था कि डिप्टी जेलर ने कुछ देर के लिए पर्ची काउंटर बंद कराया था। साथ ही यह भी कहा था कि डिप्टी जेलर द्वारा अभद्रता की गई है तो यह गलत बात है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उधर, जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा से बात करने के लिए उन्हें काॅल की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बड़ी चूक, जेल अधीक्षक से जबाव तलब..