Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज

BJP's special plan for 10 seats of Kanpur-Bundelkhand

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा टाप गियर डाल चुकी है। पार्टी ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। एक-एक सीट के लिए खास रणनीति अपनाई जा रही है। पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को कुल 3 कलस्टर में बांट दिया है।

जेपी नड्डा, शाह और पांडा आएंगे समीक्षा करने

कानपुर के बाद बांदा और फिर झांसी को कलस्टर बनाया गया है। तैयारियों की गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है कि इन क्लस्टरों की समीक्षा बैठकों को संबोधित करने फरवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश लोकसभा प्रभारी बैजयंत पांडा आ रहे हैं। कानपुर क्लस्टर का इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू को बनाया गया है। वहीं बांदा क्लस्टर इंचार्ज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव होंगे।

भाजपा के यूपी प्रभारी बने बैजयंत पांडा से जुड़ी ये खास खबर पढ़िए..

इसी तरह झांसी क्लस्टर की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे को दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का कहना है कि कानपुर क्लस्टर में महानगर लोकसभा के अलावा अकबरपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा लोकसभा सीटें भी शामिल रहेंगी।

बांदा कलस्टर में हमीरपुर-फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र

इसी तरह बांदा कलस्टर में बांदा के अलावा हमीरपुर और फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं। झांसी क्लस्टर में झांसी के अलावा जालौन लोकसभा क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव कार्यालय भी सक्रिय कर दिए जाएंगे। सभी लोकसभा प्रभारी और लोकसभा संयोजक अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में प्रवास भी करेंगे।

ये भी पढ़ें : UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..