Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा के यूपी प्रभारी बने बैजयंत पांडा से जुड़ी ये खास खबर पढ़िए..

Lok Sabha 2024 : Background of Baijayant Panda, who became BJP's UP in-charge

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को सुपर स्पीड दी है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया दिया है। इतना ही नहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पांच और चेहरों को भी लोकसभा चुनाव की बागडोर दी है। इनमें से तीन पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं।

उड़ीसा के रहने वाले पांडा सफल रणनीतिकार

उड़ीसा के कटक के रहने वाले पांडा पार्टी में प्रभावशाली असर रखते हैं। वह सफल रणनीतिकार माने जाते हैं। बताते हैं कि वह दो बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें : लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

वह वर्ष 2000 और 2006 में राज्य सभा तथा बीजू जनता दल के टिकट पर 2009 व 2014 में उड़ीसा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2019 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के मास्टर हैं पांडा

पांडा ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन की शैक्षिक योग्यता हासिल की है। पांडा अमेरिका की मिशिगन टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। उच्च शिक्षित हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले वह कारपोरेट क्षेत्र में भी काम कर चुके हैं। मैनेजमेंट को अच्छा-खासा जानते और समझते हैं। जहां तक व्यक्तित्व की बात करें तो पांडा सादगी पसंद व्यक्ति हैं। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफी विश्वस्त लोगों में एक हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें यूपी का प्रभारी बनाने पर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले