Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

Lok Sabha-2024 : Will MLAs outnumber BJP MPs..?

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कील-काटें दुरुस्त करने में लगे हैं। सबसे ज्यादा तैयारियां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही हैं। हालांकि, बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार टिकट वितरण की होगी। इसकी वजह है कि बीजेपी के तमाम मौजूदा सांसदों के लिए उनके अपने ही चुनौती बने हुए हैं। बात साफ है। सांसदों की लोकसभा के विधायक ही टिकट की दौड़ में उनपर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

लोकसभा-2024 में पार्टी के लिए टिकट वितरण चुनौती

पार्टी आला कमान खुद इस बात को समझ रहा है। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र के विधायक ही अपने सांसद के खिलाफ टिकट के लिए किसी न किसी तरह से दम लगा रहे हैं। इन विधायकों का सपना विधानसभा से कूदकर लोकसभा में जाने का है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो अति महत्वाकांक्षा का शिकार हैं। यही वजह है कि इस समय उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक कमोवेश यही हालात हैं।

सांसदों की लोकसभा के विधायक ही टिकट को उतावले

इतना ही नहीं यूपी सरकार के कई मंत्री भी इस सूची में शामिल हैं। ऐसे कई विधायक हैं जो लोकसभा टिकट के लिए अभी से दांव-पेंच चल रहे हैं। ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर राज्य सरकार से ज्यादा केंद्र की जय-जयकार कर दिख रहे हैं। योगी से ज्यादा मोदी का गुनगान कर रहे हैं। इनमें से कई विधायकों को टिकट मिलने की संभावना भी है, लेकिन इतना आसान भी नहीं।

यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक एक जैसा ही हाल

पार्टी सूत्रों की माने तो कानपुर से दिनेश शर्मा और सतीश महाना के नाम की लोकसभा के लिए चर्चाएं तेज हैं। कुशीनगर से सांसद विजय दुबे भी इसी कतार में हैं। हालांकि, आरपीएन सिंह उनकी राह रोक सकते हैं। बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत के सामने प्रियंका रावत के नाम की चर्चा तेज हो चुकी है।

बुंदेलखंड में भी टिकट के लिए सजाए जा रहे मोहरे

वहीं बुंदेलखंड की बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से भी एक विधायक का नाम टिकट के लिए उछल रहा है। विधायक करीब डेढ़ साल से लोकसभा में टिकट की गोट बैठाने में लगे हैं। वहीं सांसद बैक बैंचर्स की भूमिका में हैं। हालांकि, राजनीतिक गलियारे में चर्चा यह भी है कि खुद बीमारी के चलते सांसद आरके सिंह पटेल लोकसभा से हट सकते हैं और अगले विधानसभा में अपने बेटे के लिए विधानसभा टिकट मांगेंगे। इसी तरह झांसी में भी कुछ विधायक लोकसभा के लिए अपने मोहरे सजा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?