Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

आ रहे हैं प्रभु श्री राम.. 12 फोटोज में देखें..दुल्हन सी सजकर तैयार हुई राम नगरी अयोध्या

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

समरनीति न्यूज, लखनऊ : वह शुभ अवसर अब बहुत ही नजदीक है जब प्रभु श्री राम अयोध्या धाम पहुंचने वाले हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

अपने राम के स्वागत के लिए राम नगरी अयोध्या दुल्हन सी सजकर तैयार हो चुकी है। फूलो से सजी अयोध्या दीपों से जगमगा रही है।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

इस बहु-प्रतिक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने 22 जनवरी को पहुंच रहे हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम अपराह्न 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसके 1 बजे तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल होने के लिए देशभर की प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

इनमें साधु-संत ही नहीं, बल्कि फिल्मी हस्तियां, उद्योगपति और अन्य क्षेत्रों के लोग भी हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

बताते हैं कि कई प्रमुख साधु-संत और प्रतिष्ठित हस्तियां अयोध्या पहुंच भी चुकी हैं। इनमें साउथ के फिल्म स्टार भी हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधित अनुष्ठान 16 जनवरी को सरयू नदी से शुरू होगा। फिर अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

राम नगरी अयोध्या की सजावट देखते बन रही है। लोग अयोध्या की सजावट को निहार रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

पूरी अयोध्या नगरी बेहद आकर्षक और खूबसूरत दिख रही है। पूरी नगरी राममय हो गई है।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

राम मंदिर को विशेष फूलों और रोशनी से सजाया गया है। पूरी अयोध्या नगरी खिल उठी है। दुल्हन सी सजी हुई है।

Lord Shri Ram is coming.. Ram city Ayodhya is ready like bride

पूरा शहर धार्मिक रंग में सराबोर हो चुका है। पूरी अयोध्या राममय नजर आ रही है। सरयू नदी का तट भी बहुत ही मनमोहक ढंग से सजा हुआ है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya : 22 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु राम की नगरी अयोध्या, गिनीज बुक टीम ने की विश्व रिकार्ड की घोषणा