Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में तेज रफ्तार बाइक पलटने से युवक की मौत

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि युवक घर जा रहा है। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के फौजदार का पुरवा के रहने वाले लालमन यादव का बेटा अरविंद (20) घर से खेतों की देखभाल करने गए थे। बताते हैं कि वहां से बीती रात वापस लौट रहे थे।

Banda : संभलकर रहें, जानलेवा हुई ठंड, दो ने दम तोड़ा..

रास्ते में लोधनपुरवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पहचाना को परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग अतर्रा स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।

बांदा शहर के बंगालीपुरा में युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिकन बोलीं..

वहां से उन्हें बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम करते थे। अविवाहित थे और दो भाई और एक बहन में छोटे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में शिक्षकों ने काले कपड़ों में किया काम, इस बात का विरोध..