समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : हिंदी सिनेगा एक्टर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित घर के बाहर आज सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताते हैं कि आज रविवार सुबह दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से फोन पर बातचीत की। साथ ही सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया।
मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस
उधर, महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी सामने आने पर लोगों को दी जाएगी। उधर, विपक्ष ने घटना के बाद सरकार को आड़े हाथ लिया है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का खतरा है।
गृहमंत्री चुनावी मोड पर कभी यहां तो कभी वहां रहते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था की देखभाल कौन करेगा। उधर, मुंबई पुलि के डीसीपी राजतिलक रोशन का कहना है कि घटना की रिपोर्ट बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 15 से ज्यादा टीमें बनाई हैं।
ये भी पढ़ें : बालीवुडः डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था !