Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें..

Singer Pankaj Udhas passes away

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : ‘ना कजरे की धार’ और ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज देने वाले गायक पद्मश्री पंकज उधास का आज निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उनकी बेटी ने खबर की पुष्टि की है। उनकी बेटी ने बताया कि पिता की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी।

बेटी नायाब उधान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडियो पर एक पोस्ट डालते हुए पिता की मौत की दुखद खबर को साझा किया है। नायाब ने लिखा है कि ‘भारी दिल के साथ आप सभी को ये दुखद समाद दे रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधास अब नहीं रहे।

दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

उन्होंने 26 फरवरी, 2024 को अंतिम सांसें लीं। बताया जाता है कि सिंगर उधास का जन्म गुजरात के जेतपुर में 17 मई 1951 को हुआ था। 1980 में गजल एल्बम ‘आहट’ से उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2006 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें : मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे हिंदुस्तान का बेटा.. 

ये भी पढ़ें : दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन