Sunday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: trending news

यूपी में अंत्योदय एक्स. ट्रेन के शीशे तोड़े, गेट न खुलने पर भड़के यात्रियों का उपद्रव

यूपी में अंत्योदय एक्स. ट्रेन के शीशे तोड़े, गेट न खुलने पर भड़के यात्रियों का उपद्रव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
https://www.youtube.com/watch?v=pqhFjY3vcow समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिहार के छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक जाने वाली जननायक एक्सप्रेस का गेट न खुलने पर यात्रियों ने शीशे तोड़ दिए। उग्र हुए यात्रियों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए ट्रेन के शीशे और खिड़की तोड़ डाली। रेलवे कंट्रोल रूम को जब इसकी जानकारी हुई तो ट्रेन के झांसी पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी एक्टिव हो गई हैं। उपद्रवी यात्रियों की तलाश की गई। मनकापुर रेलवे स्टेशन की घटना हालांकि, उपद्रवी नहीं मिले। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पूरी घटना मनकापुर रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक अंत्योदय जनसाधारण एक्सप्रेस रात करीब साढ़े 11 बजे वहां पहुंची। ट्रेन के इंतजार में सैकड़ों यात्री स्टेशन पर थे। कोच पहले से ही फुल थे। उपद्रव पर उतरे कुछ यात्री, तलाश अंदर भरे यात्रियों ने कोच क...
यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम

यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यूपी में बांदा, सीतापुर और मुरादाबाद समेत आठ जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। तबादलों के क्रम में आईएएस अभिषेक आनंद सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को हटा दिया गया है। अनुज सिंह मुरादाबाद, नागेंद्र सिंह बांदा डीएम बने अनुज सिंह को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस अभिषेक आनंद को सीतापुर का डीएम नियुक्त किया गया है। औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को भी हटा दिया गया है। मेधा रूपम कासगंज डीएम, रवीश बस्ती डीएम मनीष बंसल सहारनपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। आईएएस मेधा रूपम कासगंज की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। राजेंद्र पैसिया संभल के नए जिलाधिकारी बने हैं। आशीष हाथरस और अजय श्रावस्ती डीएम बने इसी क्रम में रवीश गुप्ता डीएम बस्ती औ...
वायनाड से लड़ेंगी प्रियंका गांधी, राहुल रायबरेली से रहेंगे सांसद

वायनाड से लड़ेंगी प्रियंका गांधी, राहुल रायबरेली से रहेंगे सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस पार्टी (Congress) से एक बड़ी खबर आ रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वहीं वायनाड (Wayanad Seat) से अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका का लोकसभा पहुंचना अब तय है। आपको बताते चलें कि राहुल गांधी अबकी बार दो सीटों से लोकसभा चुनाव -2024 लड़े थे। एक रायबरेली और दूसरा वायनाड सीट से। दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी जीत गए। अब उन्हें एक सीट पर बने रहना है और एक सीट को छोड़ देना है। ये भी पढ़ें : अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी.. ऐसे में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेसवार्ता करते हुए साफ कर दिया कि राहुल रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड सीट से अब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। आज सोमवार को प्रेसवार्ता से प...
VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..

VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के लिए चर्चित रहने वाला बांदा जिला अस्पताल फिर चर्चा में है। अबकी बार डाक्टर द्वारा तीमारदारों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर अस्पताल के डाक्टर्स और स्टाफ के प्रति लोगों में नाराजगी है। दरअसल, मरीज लेकर आए तिमारदारों ने डाॅक्टर से जल्द मरीज देखने को कहा। बताते हैं कि इसपर डाॅक्टर भड़क गए और तीमारदार को थप्पड़ मारने लगे। वीडियो वायरल होने पर डाक्टर की करतूत खुली इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को डाक्टर्स की यह हरकत पता चली। अब लोग डाक्टर और स्टाफ को कोस रहे हैं। वहीं सीएमओ डा. अनिल कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का है पूरा मामला दरअसल, कुछ लोग एक सीरियस मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां भ...
बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें से एक की मौत हो गई। एक महिला को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में एक महिला की खेत पर लू लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निर्माणाधीन मकान में लटका मिला शव जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के 42 वर्षीय सुनील महुआ गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात उन्होंने वहां फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों को तब जानकारी हुई, जब सुबह पड़ोस का युवक पानी का मोटर बंद करने को कहने वहां गया। युवक ने शव लटकता देखा तो भागकर https://samarneetinews.com/banda-dynasty-day-celebrated-in-maheshwari-devi-temple/ लोगों को सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि बीते...
यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश इस समय पूरी तरह भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-रात तक का तापमान बढ़ा हुआ है। भीषण लू और प्रचंड गर्मी लोगों को झुलसा रही हैं। सुबह 9 बजे से ही धूप के थपेड़े लोगों को सताने लगते हैं। आज बुधवार को दिन के साथ रात भी रोज की अपेक्षा काफी गर्म रही। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बुद्धवार को कानपुर देहात रहा सबसे गर्म मौसम विभाग की माने तो फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। अगले 3 से 4 दिन लोगों को गर्मी से ऐसे ही जूझना पड़ेगा। प्रदेश में बुधवार को कानपुर देहात सबसे गर्म जिला रहा। वहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। https://samarneetinews.com/big-sex-racket-busted-in-lucknow-20-girls-and-15-youth-arrested-body-trade-racket...
अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी..

अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह संदेश दे दिया है कि वह अब केंद्र यानी दिल्ली की राजनाति करेंगे। दरअसल, कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्हें एक जगह से इस्तीफा देना ही था। अयोध्या सांसद अवधेश ने भी छोड़ी विधानसभा सीट विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे का कहना है कि इस्तीफा प्राप्त हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उधर, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी अयोध्या विधानसभा से इस्तीफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चर्चाएं पहले से ही थीं। ये भी पढ़ें : PMModi और 71 मंत्रियों ने ली शपथ, UP के ये 8 चेहरे भी शामिल..   ...
बड़ी खबर : बालू लदा ट्रक पलटा, 8 लोगों की दबकर मौत, सभी एक परिवार के..

बड़ी खबर : बालू लदा ट्रक पलटा, 8 लोगों की दबकर मौत, सभी एक परिवार के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के हरदोई जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव रोड पर बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे एक झोपड़ी पर जाकर पलट गया। इससे झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की दबकर मौत हो गई। मरने वालों में दंपती और उनके चार बच्चे और बेटी-दामाद भी शामिल हैं। मल्लावां कस्बे में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग झोपड़ी डालकर रहते हैं। बीती देर रात कानपुर से हरदोई जाते समय एक बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर पलट गया। https://samarneetinews.com/case-filed-against-6policemen-in-banda/ यह झोपड़ी अवधेश उर्फ बल्ला की थी। बताते हैं कि उसमें सो रहे अवधेश (45), उसकी पत्नी सुधा (42), बेटी सुनैना (11), लल्ला(5), बुद्धू ...
Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
  समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बांदा की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ का है। आरोपी लेखपाल को थाना कबरई ले जाया गया। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील कुलपहाड़ के सतारी गांव के किसान सुरेंद्र सिंह सेंगर का जमीनी विवाद चलता है। पैमाइश को किसान से लिए 10 हजार वह जमीन की पैमाइश कराने को कई महीनों से लेखपाल के चक्कर काट रहे हैं। 3 दिन पहले लेखपाल ने भूमि पैमाइश के नाम पर किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को इस मामले की शिकायत की। आज मंगलवार को एंटी करप्शन टीम (बांदा) के प्रभारी राजेश सिंह यादव, एसआई ओमप्रकाश और सनोज यादव कुलपहाड़ पहुंचे। https://samarneetinews.com/case-filed-agains...