Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में एक की मौत, 3 लोग घायल

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई। बाकी तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रियां गांव के मजरा नकटीपुरवा के रहने वाले भोला (40) अपने साथी विवेक (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। वे लोग घर से जसपुरा के लिए निकले थे।

रास्ते में गौली कलां गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। तेज टक्कर से भोला, विवेक और दूसरी बाइक पर सवार हरिलाल (18) ब्रजेश (17) तथा रितिक (5) घायल हो गए। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

वहां से हरिलाल को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला.. 

ये भी पढ़ें : बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..