Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..

12 year old boy drowns in Yamuna in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नदी में डूबा 12 साल का किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम घंटों से जुटी हैं। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। बालक को लापता हुए करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के ब्रजेंद्र निषाद का बेटा सानू उर्फ बाबू (12) शुक्रवार दोपहर अपनी मां गोमती तथा दादी के साथ यमुना किनारे गया था। वहां मां से शौच जाने की बात कहकर खेत से चला गया।

बताते हैं कि बाद में पैर फिलने से वह यमुना में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। बालक की चप्पलें नदी किनारे रखी मिलीं।

पास में पैर फिसलने जैसे निसान बने थे। परिजनों तुरंत नाविकों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। जाल भी डाला गया, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी पैलानी तहसील में दी गई।

पैलानी थानाध्यक्ष संदीप पटेल समेत राजस्व विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। बालक की तलाश की जा रही है। बालक के चाचा गंगादीन निषाद का कहना है कि लापता बालक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता था। मामले की जानकारी एनडीआरएफ टीम को दी गई है।

ये भी पढ़ें : बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

ये भी पढ़ें : UP News : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार