Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

in UP Big reshuffle in BJP before Lok Sabha in-charge of many districts changed

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब भाजपा की पूरी तैयारी लोकसभा चुनाव में उतरने की है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने यूपी में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की अहम बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए 98 जिलों के प्रभारियों को बदला गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की ली बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया है लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारियों को बदला गया है। उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य और गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल तता कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में

BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि यूपी में सभी 98 संगठनात्मक जिलों में भी जिला प्रभारी बदल दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की एक बैठक हुई। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का फैसला हुआ। फिर लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन करने का भी निर्णय लिया गया।

अब ये होंगे भाजपा के नए जिला प्रभारी

भाजपा ने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है उनमें आगरा का प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, आगरा जिले का प्रभारी अमित बाल्मिकी को बनाया गया है। इसी तरह मथुरा महानगर/जिला अशोक कटारिया, फिरोजाबाद महानगर/जिला ब्रजबहादुर, एटा हर्षवर्धन शर्मा, अलीगढ़ जिला मानवेंद्र सिंह लोधी, अलीगढ़ महानगर श्रीचंद्र शर्मा एमएलसी और

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

हाथरस डी पी भारती, मैनपुरी अनिल चौधरी कासगंज, पूनम बजाज बरेली, महानगर मोहित बेनीवाल, आवला दोदराम कुशवाहा, बरेली जिला देवेंद्र चौधरी, शाहजहांपुर महानगर जिला सुरेश राणा, पीलीभीत गुलशन आनंद और बदायूं जिला प्रभारी दिनेश शर्मा को बनाया गया है।

रामकिशोर साहू बांदा, पंकज सिंह कानपुर प्रभारी

इसी क्रम में कन्नौज प्रभारी इंद्रपाल पटेल, औरैया आनद सिंह, कानपुर देहात अशोक राजपूत, कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पांडेय, कानपुर दक्षिण /उत्तर पंकज सिंह, फतेहपुर श्रीमती रंजना उपाध्याय, जालौन अशोक जाखरी, झांसी ग्रामीण सतविलास शिवहरे, ललितपुर सुरेश अवस्थी, हमीरपुर का प्रभारी देवेश कोरी को बनाया गया है। इसी तरह फर्रुखाबाद का प्रभारी शिव महेश दुबे, महोबा के प्रभारी संजीव, बांदा प्रभारी रामकिशोर साहू और चित्रकूट अनिल यादव और इटावा श्रीमती कमलावती सिंह को नियुक्त किया गया है।

सत्यपाल अमरोहा, हरिओम शर्मा बिजनौर प्रभारी

पश्चिमी यूपी में रामपुर राजा वर्मा, मुरादाबाद जिला/महानगर राजेश यादव, शामली विकास अग्रवाल, अमरोहा सत्यपाल पाल, बिजनौर हरिओम शर्मा, सहारनपुर वाई पी सिंह, सहारनपुर जिला डीके शर्मा, मुज्जफरनगर सूर्यप्रकाश पाल तथा मेरठ महानगर विजय शिवहरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मेरठ जिला मयंक गोयल, गाजियाबाद महानगर/जिला मानवेंद्र सिंह एमएलसी, हापुड़ सत्यपाल सैनी, नोएडा महानगर श्रीमती कांता कर्दम, गौतमबुद्ध नगर प्रमोद गुप्ता, बागपत चंद्र मोहन, संभल हेमंत राजपूत और बुलंदशहर बसंत त्यागी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सलिल विश्नोई को गोरखपुर की जिम्मेदारी

इसी तरह गोरखपुर महानगर/जिला सलिल विश्नोई, संतकबीरनगर अजय सिंह गौतम, बस्ती समीर सिंह, सिद्धार्थनगर हरिचरण कुशवाहा, महाराजगंज राम जियावन मौर्य को जिम्मेतारी सौंपी गई है। वहीं देवरिया संतराज यादव, कुशीनगर श्रीमती शकुंतला चौहान, आजमगढ़ घनश्याम चौहान, लालगंज मेहरू राजभर, मऊ आनंद शुक्ला और बलिया श्रीमती नीलम सोनकर को दायित्व दिया गया है।

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार, पीएम मोदी ने कही यह बात..