Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा कृषि विश्वविद्याय में राज्यपाल, कहा-प्रकृति के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग आवश्यक

Governor Anandi Ben Patel arrived at Banda Agricultural University

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रकृति द्वारा उपलब्ध संसाधनों का हम सभी को उपयोग करना चाहिए। यह हम सभी के स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। ये बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवम दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को अपने घर के साथ-साथ उद्यमी व उद्यमिता विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। कहा कि किसान प्रयास करें कि बिना रासायनिक उर्वरक के उत्पाद तैयार करें।

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवम दीक्षांत समारोह

Governor Anandi Ben Patel arrived at Banda Agricultural University

ऐसे उत्पादित खाद्य पदार्थ पौष्टिक होंगे। आज सभी को पोषक तत्वों की आवश्यकता है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (लखनऊ) डा. अजित कुमार शासनी रहे। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय के लिये नए विषयों को जोड़ना जरूरी है।

Governor Anandi Ben Patel arrived at Banda Agricultural University

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि विश्वविद्यालय में एक इको पार्क, केन कथा सर्वधन ईकाई, तुलसी उद्यान, वनस्पति उद्यान, प्रक्रतिक खेती के साथ-साथ कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं चल रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. एसके सिंह ने सभी मेधावि छात्रों को पदक हेतु आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें : भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज 

ये भी पढ़ें : बांदा माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में गड़बड़ी, जेल मंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण..