
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा की सियासत में इस समय हलचल मची है। खासकर बबेरू विधानसभा की राजनीतिक चर्चा में आ गई है। बांदा में इकलौते सपा विधायक विशंभर यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लग रही हैं।लोगों में चर्चा हो रही है कि क्या बबेरू सपा विधायक विशंभर यादव के खिलाफ कोई जांच होने वाली है? या बबेरू विधायक किसी जांच के घेरे में आने वाले हैं क्या?
राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं
दरअसल, लोगों के बीच यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने बांदा में दिए अपने भाषण में एक बात कही थी। सीएम योगी ने जे.एन. काॅलेज मैदान में दिए भाषण में कहा था कि बांदा की बबेरू विधानसभा में सपा के विधायक हैं।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष
वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, क्यों कि उनका (सपा विधायक) का काम जमीनों पर कब्जा करना है। सीएम के इस भाषण से क्षेत्रीय राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा होने लगी हैं।
क्या स्थानीय नेताओं ने उपर उछाला कोई मामला!
लोग सीएम के भाषण के कई मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि बबेरू विधायक की कोई शिकायत शासन स्तर पर हुई हो। यह भी चर्चा है कि स्थानीय नेताओं ने ही कोई मामला गुपचुप ढंग से उपर जाकर उछाला हो।
ये भी पढ़ें: ’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!
वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने यह बात सपा पर राजनीतिक हमला करते हुए पूरी पार्टी के संदर्भ में कही है। इसे सिर्फ बबेरू विधायक से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। अब सच क्या है, यह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला
‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला
