Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda Politics

बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल

बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर 2024 में बसपा प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बताते चलें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद मयंक द्विवेदी को 2,45,745 वोट मिले थे। इस राजनीतिक घटनाक्रम से बांदा सदर की सियासत में अंदरूनी हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। दो बार रह चुके जिला पंचायत सदस्य दरअसल, राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले मयंक द्विवेदी दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी विधानसभा सीट से बसपा विधायक थे। ऐसे में उनका सपा में जाना बसपा के लिए झटका है। ये भी पढ़ें: योगी का जबरा फैन मुस्लिम युवक, सीने पर लिखवाया Next PM Yogi ji  वहीं भाजपा खेमे में भी च...
‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान

‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा के पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेता मोहन साहू आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साहू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरे भौकाल से गाड़ियों का काफिले लेकर लखनऊ पहुंचे मोहन साहू का कांग्रेस ज्वाइन करते ही बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बांदा सदर विधायक 'प्रकाश द्विवेदी को हराना है', यही उनका मुख्य उद्देश्य है। बांदा की जनता उनके साथ है और उन्हें जनता के स्नेह और सहयोग पर पूरा भरोसा है। अखिलेश यादव की प्रशंसा भी सपा क्यों छोड़ी, इस सवाल पर कहा कि 'सपा या अखिलेश यादव जी से उनको कोई शिकायत नहीं है।' मोहन साहू ने कहा कि वह अखिलेश यादव जी का बहुत सम्मान करते हैं। वह बहुत अच्छे नेता हैं। कहा कि अब 2027 में पूरी दमदारी के साथ बांदा जिले में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे। क्यों कि उनका उद्देश्य प्रकाश...
बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत

बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत मामले में आयुक्त अजित कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल के पति एवं पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल की बात भी सामने आ गई है। सांसद पति श्री पटेल ने कहा है कि उनकी बेटी समय पर ड्यूटी जा रही है। उन्होंने बेटी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया। यह है पूरा मामला बताते चलें कि, जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल व रवींद्र नाथ गुप्ता ने बांदा आयुक्त अजित कुमार और डीएम आसेरी से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल की बेटी जिला अस्पताल में स्टाॅफ नर्स हैं। वह करीब दो साल से ड्यूटी पर नहीं जा रही हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल.. वह अपनी मां के सांसद होने के प्रभाव का दुरुपयोग कर रही हैं।...
क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा की सियासत में इस समय हलचल मची है। खासकर बबेरू विधानसभा की राजनीतिक चर्चा में आ गई है। बांदा में इकलौते सपा विधायक विशंभर यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लग रही हैं।लोगों में चर्चा हो रही है कि क्या बबेरू सपा विधायक विशंभर यादव के खिलाफ कोई जांच होने वाली है? या बबेरू विधायक किसी जांच के घेरे में आने वाले हैं क्या? राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं दरअसल, लोगों के बीच यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने बांदा में दिए अपने भाषण में एक बात कही थी। सीएम योगी ने जे.एन. काॅलेज मैदान में दिए भाषण में कहा था कि बांदा की बबेरू विधानसभा में सपा के विधायक हैं। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, क्यों कि उनका (सपा विधायक) का काम जमीनों पर कब्जा करन...