
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बड़ा सियासी धमाका होने वाला है। पुराने कांग्रेसी नेता संजीव अवस्थी बांदा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। यह संजीव अवस्थी का मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इस संभावना को लेकर बांदा-बुंदेलखंड की सियासत में अंदरखाने राजनीतिक गरमाहट आ गई है। इसकी वजह है कि संजीव पुराने कांग्रेसी होने के साथ ही धन-बल से मजबूत और पकड़ वाले नेता हैं।
दावेदारी को लेकर कही यह बात
चर्चा है कि अगर संजीव अवस्थी बांदा से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरते हैं तो राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।बताते चलें कि बुंदेलखंड की राजनीति में बांदा सदर सीट-235 और तिंदवारी विधानसभा सीट-232 काफी चर्चा में हैं।
इन दोनों सीटों पर अबकी बार मुकाबले भी कांटे के होने की संभावना है। सदर सीट पर कई कद्दावर चेहरे मैदान में उतरने को बेताब हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत
इसी बीच सदर सीट से संजीव अवस्थी का नाम सामने आने से राजनीतिक हलचल मच गई है। उधर, कांग्रेस नेता संजीव अवस्थी का कहना है कि अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस बांदा में दमदारी से जीत दर्ज कराएगी। जल्द ही वनवास खत्म होगा।
ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!
बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!
