
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: बुंदेलखंड में MLC चुनाव में विधान परिषद प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक सीट सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने 27663 वोटों से जीत ली। भाजपा के 14 विधायक, 2 मंत्री धरे के धरे रह गए। पार्टी की यह भारी भरकम फौज सपा की साइकिल नहीं रोक पाई। सपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक कुमार राठौर को भारी अंतर से हराया है।
सपा प्रत्याशी ने 27663 वोटों के भारी अंतर से हराया
जानकारी के अनुसार, कुल 109482 मतपत्रों की गिनती हुई। सपा प्रत्याशी को कुल 60358 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 32695 वोट ही मिले। वह दूसरे नंबर पर रहे।
ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी ने 6 नई जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी लिस्ट
हैरान करने वाली बात यह है कि बुंदेलखंड में भाजपा के 14 विधायक, दो सहयोगी दल अपना दल (एस) के विधायक और दो राज्य मंत्री भी सपा की साइकिल नहीं रोक पाए।
ये भी पढ़ें: ‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..
यूपी एमएलसी चुनावों में बुंदेलखंड में भाजपा को आखिरकार करारी हार का सामना करना पड़ा। एमएलसी चुनावों के परिणामों ने बुंदेलखंड के मौजूदा बीजेपी विधायकों-मंत्रियों की जनता पर ढीली पकड़ की पोल खोल दी है।
‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..
