Thursday, July 9सही समय पर सच्ची खबर...

‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

जनसभा में बोलते सीएम योगी।
बांदा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी।

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के क्रम में चित्रकूट से बांदा पहुंचे। बांदा में सीएम योगी ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद हैं। इसलिए धार्मिक स्थल पसंद नहीं आते।’ सीएम योगी  अपने संबोधन की शुरूआत ‘सियावर रामचंद्र की जय, पवनपुत्र हनुमान की जय, वृंदावन वाले बिहारी लाल की जय’ बोलकर की। जनसभा में मौजूद भीड़ भी उत्साहित नजर आई।

सीएम योगी बोले-कुछ लोगों को धार्मिक स्थल पसंद नहीं

सीएम योगी ने कहा कि उन्हें कब्रिस्तान और वक्फ की चिंता है। इसलिए वह धार्मिक स्थलों और विरासत का अपमान करते हैं। ऐसे लोग भारत को वैभवशाली होते देखना पसंद नहीं करते। इन लोगों को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का मंदिर अच्छा नहीं लगता।

ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में एक बार वह बांदा आए थे, तो यहां की हालत कुछ और थी। आज यहां हालात काफी सुधरे हैं। कहा कि पुरानी सरकारों ने यहां के युवाओं के हाथों में तमंचे दिए। हमने यहां के युवाओं को रोजगार दिया है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत 

कहा कि बुंदेलखंड में विकास को लेकर सरकार लगातार गंभीर है। आज यहां सड़कें, चौराहों का सुंदरीकरण जैसा काम हो रहा है। पेयजल की व्यवस्था हो रही है।

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड में BJP के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की पोस्ट से सियासी हलचल 

सीएम योगी ने कहा अब बुंदेलखंड में सबकुछ है। यहां मेडिकल काॅलेज और कृषि विश्वविद्यालय है। इंजीनियंरिंग काॅलेज भी है। उन्होंने कि भाजपा सरकार तुष्टीकरण नहीं करती, जैसा पहले की सरकारें करती थीं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..  

बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज

बुंदेलखंड में BJP के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की पोस्ट से सियासी हलचल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..