‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के क्रम में चित्रकूट से बांदा पहुंचे। बांदा में सीएम योगी ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 'उन्हें कब्रिस्तान पसंद हैं। इसलिए धार्मिक स्थल पसंद नहीं आते।' सीएम योगी अपने संबोधन की शुरूआत 'सियावर रामचंद्र की जय, पवनपुत्र हनुमान की जय, वृंदावन वाले बिहारी लाल की जय' बोलकर की। जनसभा में मौजूद भीड़ भी उत्साहित नजर आई।
सीएम योगी बोले-कुछ लोगों को धार्मिक स्थल पसंद नहीं
सीएम योगी ने कहा कि उन्हें कब्रिस्तान और वक्फ की चिंता है। इसलिए वह धार्मिक स्थलों और विरासत का अपमान करते हैं। ऐसे लोग भारत को वैभवशाली होते देखना पसंद नहीं करते। इन लोगों को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का मंदिर अच्छा नहीं लगता।
ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुर...
