Monday, July 6सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज

Special decision of UP cabinet
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज और जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्ताव आए। इनमें से 28 को मंजूरी मिली। एक प्रस्ताव मदरसे से संबंधित रहा। उसे स्थगित किया गया है।

पदक विजेताओं की सीधी भर्ती को भी हरी झंडी

साथ ही पदक विजेताओं की सीधी भर्ती के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई गई। यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह जगह भगवान परशुराम की जन्मस्थली है।

ये भी पढ़ें: जल्द बदलेगा ‘बस्ती’ जिले का नाम, ‘विशिष्ट नगर’ करने की तैयारी

शासन ने 25 जून 2025 को इसके लिए भारत सरकार से अनुरोध किया था। एनओसी आने के बाद अब कैबिनेट की सहमति भी मिल गई है। कैबिनेट में पदक विजेताओं को सीधी भर्ती का प्रस्ताव भी पास हुआ है।

ओलंपिक, महिला ओलंपिक, एशियन आदि के पदक विजेताओं की अब सीधी भर्ती की राह आसान हो गई है। इसके साथ ही होमगार्ड्स के लिए पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सालाना 35.50 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार.. 

लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

पीएम मोदी का मुखौटा पहन चोरों ने लाखों के मोबाइल किए चोरी

यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

नहीं रहे भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा