
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहली बार लखनऊ पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिचय कराया।
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखी यह बात..

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट भी की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि ‘प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का स्वागत एवं अभिनंदन।’

राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में प्रथम आगमन
बताते चलें कि भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। राजधानी में उन्होंने रोड-शो भी किया। इस रोड-शो में मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान वह संगठन की महत्वपूर्ण बैठकें लेने वाले हैं। 2027 के चुनावों से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस पहले यूपी दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्वागत में पार्टी के ये नेता रहे मौजूद
स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे
