Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: political news

बांदा में कांग्रेसियों में नया जोश, प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

बांदा में कांग्रेसियों में नया जोश, प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सोमवार को पहली बार बांदा पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी। बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कांग्रेसियों ने भूरागढ़ से प्रदेश प्रभारी श्री गौतम की अगवानी की। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला रोडवेज बस स्टैंड चौराहे के पास स्थिति अंबेडकर पार्क पहुंचा। वहां बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिंदवारी की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति दीक्षित ने स्मृति चिह्न भेंटकर प्रदेश प्रभारी का सम्मान किया। प्रभारी श्री गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एक पार्टी है जिसने आजादी के लिए संघर्ष किया। हम सभी को इस बात...
लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहली बार लखनऊ पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखी यह बात.. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट भी की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि 'प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का स्वागत एवं अभिनंदन।' राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में प्रथम आगमन बताते चलें कि भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी लखनऊ पह...
बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत

बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले चुनावी पत्ते, तिंदवारी से लड़ने के दिए संकेत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: सपा के कद्दावर एवं निषादों के बड़े नेता विशंभर प्रसाद निषाद ने चुनावी पत्ते खोलते हुए बड़ा ऐलान किया। पूर्व सांसद ने कहा है कि अगर पार्टी कहेगी तो वह तिंदवारी सीट से 2027 का चुनाव लड़ेंगे। दावा किया कि पार्टी की जीत का परचम भी लहराएंगे। दरअसल, ये बातें समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने 'समरनीतिन्यूज' से मुलाकात के दौरान खास बातचीत में कहीं। बोले- तिंदवारी का बीते 5 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं.. पूर्व सासंद निषाद ने अगर पार्टी आदेश देगी तो हम 2027 में जी-जान से चुनाव लड़ेंगे। यह भी कहा कि तिंदवारी क्षेत्र में इस समय हालात अच्छे नहीं है। बीते पांच वर्षों में तिंदवारी क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। 'जलशक्ति मंत्री के जिले में हर घर नल योजना भी फ्लाॅप' कहा कि बुंदेलखंड में सरकार की 'हर घर नल योजना' पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुई। उन्हो...
UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला

UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से बड़ा परिवर्तन हो रहा है। अभी आगे और होगा। माहौल बदल रहा है। बुंदेलखंड खासकर बांदा की राजनीतिक में भी बहुत कुछ बदलेगा। कई नेता पाला बदल सकते हैं। ..जो कभी उनके साथ थे, आज इनके साथ आ रहे नजर बांदा के कुछ बड़े नेता इस बदली हवा को समझ चुके हैं। उन्होंने अपनी चाल-ढाल बदल ली है। वहीं जातीय समीकरणों के सहारे सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कुछ ऐसे नेता भी हैं जो अब भी 'अति आत्मविश्वास' के शिकार हैं। ये भी पढ़ें: BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..? मगर इन नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने वाले चमचे शायद होशियारी से काम ले रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे लोग दूसरे और नए पालों में नजर आ  रहे हैं। वह भी पूरी दमदारी के साथ। यहां नेताओं से ज्यादा होती हैं चापलूसों की चर्चाएं चमचों का...
यूपी में सपा विधायक को 1 साल की सजा, पढ़िए! यह पूरा मामला..

यूपी में सपा विधायक को 1 साल की सजा, पढ़िए! यह पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सपा नेता आजम खान और इरफान सोलंकी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटे हैं। अब एक और सपा विधायक को कोर्ट से 1 साल की सजा होने की खबर सामने आई है। यह मामला आजमगढ़ से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, सरकारी काम में बाधा डालने और चक्का जाम के मुकदमे में आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट ने सपा विधायक रमाकांत यादव को 1 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। फूलपुर-पवई सीट से विधायक हैं रमाकांत यादव रमाकांत यादव विधानसभा फूलपुर-पवई सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। कोर्ट ने इस मुकदमे में चार आरोपियों को पर्याप्त सबूत के अभाव में दोष मुक्त करार दिया है। ये भी पढ़ें: आजम खान बोले-‘मैं तो मुर्गी चोर मुझे सुरक्षा कैसे?..सुरक्षा लेने से इंकार..बताई यह वजह.. अदालत ने सपा विधायक को 1 वर्ष के कारावास और 2700 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। बताया जाता है...
‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला

‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी और केंद्र सरकार पर बड़ा तंज कसा। गाजीपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री 'नीतीश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे हैं', वे (भाजपा) चेहरों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि अब बिहार बदलाव मांग रहा है और तरक्की चाहता है। सपा मुखिया ने ट्रंप का भी लिया नाम अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहता था। मगर भाजपा ने उन्हें चुनावी दूल्हा बना दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आज अमेरिका भी मोदी सरकार को आईना दिखा रहा है। ये भी पढ़ें: UP: ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ BJP पूर्व विधायक के बयान पर भड़की मायावती, कार्रवाई की मांग वहां का राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री को किलर कह रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति से देश...
‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज

‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: अखिलेश यादव ने आज दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पर बड़ा तंज कसा है। यह तंज अयोध्या में शनिवार को मनाए जा रहे भव्य रिकार्ड तोड़ दीपोत्सव कार्यक्रम के विज्ञापन को लेकर है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है कि क्या भाजपा ने यूपी में दोनों डिप्टी सीएम के पद खत्म कर दिए हैं? अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के विज्ञापन को लेकर साधा निशाना दरअसल, इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की फोटो तो हैं, मगर दोनों डिप्टी सीएम की फोटोज और नाम गायब हैं। वहीं कुछ मंत्रियों के नाम विज्ञापन में जरूर छपे हैं। सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के नाम इनमें शामिल हैं। सरकार के विज्ञापन की फोटो शेयर करते हुए x पर लिखी ये बातें इसी बात को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना...
UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष

UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: मेरठ में समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन साधने के लिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने 17 साल बाद एक गुर्जर समाज के नेता को जिलाध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा है। पार्टी नेताओं ने नए जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी का जोरदार स्वागत किया है। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष गुमी को पार्टी से नई जिम्मेदारी मिलने पर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर उनका स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां फूल-मालाएं लेकर स्वागत के लिए पहुंचे। 17 साल बाद गुर्जर समाज का नेता बना जिलाध्यक्ष बताया जाता है कि सपा ने मेरठ में लगभग 17 साल बाद किसी गुर्जर समाज के व्यक्ति को जिले की कमान सौंपी है। साल-2008 में आखिरी बार ओपी राणा गुर्जर समाज से जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद जाट समा...
आजम खान बोले-‘मैं तो मुर्गी चोर मुझे सुरक्षा कैसे?..सुरक्षा लेने से इंकार..बताई यह वजह..

आजम खान बोले-‘मैं तो मुर्गी चोर मुझे सुरक्षा कैसे?..सुरक्षा लेने से इंकार..बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: सपा के पूर्व मंत्री आजम खान बीते सितंबर महीने में 23 महीने बाद जमानत पर जेल से छूटे हैं। सरकार ने उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा बहाल की है। सपा नेता आजम खान ने बिना लिखित सूचना और आश्वासन के इस सुरक्षा को लेने से इंकार कर दिया है। आजम ने तंज कसते हुए कहा है कि 'मैं मुर्गी चोर-बकरी चोर हूं, मुझे 21 साल की सजा है, मुझे कैसे सुरक्षा मिल रही है, मुझे भरोसा नहीं है।' लिखित जानकारी और गाड़ी-खर्चे के बिना सुरक्षा लेने से इंकार आजम खान ने कहा है कि जब तक मेरे पास कोई तहरीर (लिखित) सूचना नहीं आती है, तबतक सुरक्षा नहीं लेंगे। कहा है कि 'मुझे हालात ने इतना सिखा दिया है।' ये भी पढ़ें: UP: आजम खान की सुरक्षा बहाल-वाई कैटेगरी का कवर फिर मिला कहा कि उनके पास सुरक्षा मिलने की कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। कहा कि कैसे यकीन कर लें कि हाथों में हथियार लिए, खाकी कपड़े पहने लोग...
Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी

Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी घावरी ने आत्महत्या की धमकी दी है। पीएचडी स्काॅलर रोहिणी मूलरूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। इस समय स्विट्जरलैंड में रह रही हैं। डाॅक्टर रोहिणी ने बुधवार को अपने एक्स (X) एकाउंटर पर पोस्ट कर नगीना सांसद चंद्रशेखर पर बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने अपनी पोस्ट को पीएमओ और पीएम मोदी को भी टैग किया है। रोहिणी ने यहां तक लिखा है कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी है। इंदौर की मूल निवासी रोहिणी स्विट्जरलैंड में रह रहीं रोहिणी ने लिखा है कि नगीना सांसद ने उनका जीवन बर्बाद कर दिया है। रोहिणी ने अपनी पोस्ट को पीएमओ को भी टैग किया है। पोस्ट में रोहिणी ने अंतिम अलविदा भी लिखा है। रोहिणी की सुसाइड की धमकी से हड़कंप मच गया है। दरअसल, रोहिणी का कहना है क...