
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सोमवार को पहली बार बांदा पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी।
बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कांग्रेसियों ने भूरागढ़ से प्रदेश प्रभारी श्री गौतम की अगवानी की। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला रोडवेज बस स्टैंड चौराहे के पास स्थिति अंबेडकर पार्क पहुंचा। वहां बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तिंदवारी की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति दीक्षित ने स्मृति चिह्न भेंटकर प्रदेश प्रभारी का सम्मान किया। प्रभारी श्री गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एक पार्टी है जिसने आजादी के लिए संघर्ष किया।
हम सभी को इस बात का गर्व होना चाहिए। कहा करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर में संघ व भाजपा के लोगों ने करोड़ों की दान चोरी कर ली। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी हो रही है।
बड़े पैमाने पर विधायक-सांसद की खरीद फरोख्त चल रही है। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि 2027 में जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतकर पार्टी को झोली में डालेंगे। संजय द्विवेदी दनादन, सत्य प्रकाश द्विवेदी, सीमा खान ने संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’
लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते
‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण
अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला
