Wednesday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

UP: Rahul Gandhi attack on pm modi in uttar pradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि ‘देश के सामने पर भीषण आर्थिक संकट खड़ा है और पीएम मोदी विदेश घूम रहे हैं।’ राहुल ने कहा कि मोदी जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए, सोना न खरीदिए। जबकि खुद विदेशों में घूम रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यक्रम कर रहे हैं।

कहा-अडानी और अंबानी को नहीं, आम लोगों को लगेगा झटका

कहा कि पीएम मोदी ने जो आर्थिक ढांचा बदला है उससे आम लोगों पर आर्थिक संकट का एक तूफान आने वाला है। ऐसे में आम जनता को बड़ा आर्थिक संकट का शॉक (झटका) लगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक संकट का झटका अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा।

दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली और अमेठी पहुंचे हैं कांग्रेस नेता

बल्कि आम जनता को लगने वाला है। कहा कि यह झटका देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगने वाला है।

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला समय आर्थिक दृष्टि से बहुत कठिन है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब देश बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, तो देश के प्रधानमंत्री खुद विदेशों में घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए। सोना मत खरीदिए। जबकि खुद पीएम पूरी दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों-महंगाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

कहा कि हम आज भी पीएम मोदी से कह रहे हैं कि एक्शन लीजिए, जनता की रक्षा कीजिए। कहा कि पीएम को गरीबों के संकट से कुछ लेना-देना नहीं है। बताते चलें कि आज राहुल गांधी अमेठी का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष का प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, अराधना मोना, तनुज पुनिया ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: रिकार्ड गिरावट: रुपया और गिरा..अब 96 के पार, लगातार चौथे दिन गिरावट   

रिकार्ड गिरावट: रुपया और गिरा..अब 96 के पार, लगातार चौथे दिन गिरावट

महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े

राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं

सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..