
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। यूपी का बांदा शहर देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में 48.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मंगलवार 19 मई को बांदा का तापमान अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी व आसपास लू का अलर्ट जारी किया है।
दो दिन बांदा समेत कुछ जगहों पर गर्मी का रेड अलर्ट

यह कोई पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान देश में सर्वाधिक रहा हो। इससे पहले मई 2019 में बांदा का तापमान 48.1 डिग्री और वर्ष 2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। आज 20 मई 2026 को भी सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
हालत यह है कि सुबह 8 बजे की धूप तेज तपन महसूस करा देती है। 11 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सिर्फ वही लोग सड़कों पर दिखाई देते हैं जिन्हें जरूरी काम होता है।
1 किमी से लेकर 8 किलीमीटर की रफ्तार से चली लू

दरअसल, मौसम विभाग ने मंगलवार को बांदा का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दक्षिण-पूर्व दिशा से चली 1 किमी से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली लू ने लोगों को झकझोंर दिया।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील
वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 29 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी रिकार्ड तोड़ सकती है। बुधवार सुबह 11 बजे तक की बात करें तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका था।
Banda DM ने लोगों से की यह अपील
उधर, जिला अस्पताल से खबरें हैं कि भीषण गर्मी में डायरिया और दस्त के मरीजों की संख्या बड़ गई है। बांदा डीएम अमित असेरी ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से न निकलें।
ये भी पढ़ें: यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल
बताते चलें कि बांदा भीषण गर्मी ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है। वहीं अस्पतालों में डायरिया और दूसरी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल
