Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोला थैंक्यू, इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने की मुलाकात

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोला थैंक्यू, इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: इंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेताओ ने वोट चोरी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात राहुल गांधी के साथ इंडिया ब्लॉक के 10 नेता मौजूद रहे। विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कथित वोट चोरी को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत दर्ज कराई। सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कही बताते चलें कि कांग्रेस ने इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन को पत्र लिखकर समय मांगा था। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वे लोग 4 दिन से वोटों की चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन की जानकारी देने राष्ट्रपति के पास गए थे। खरगे बोले, बैलट से हो चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मांग उठाई कि ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। आरोप ...
राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल

राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अपनी रणनीति बनाई है। नई दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर और संसद परिसर में इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन की अहम बैठक हुई। साथ ही लंच डिप्लोमेसी का आयोजन हुआ। जहां महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की है कि विपक्षी सांसद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। • रणनीति पर मंथन: इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार की नीतियों के खिलाफ आगे की राजनीतिक और संसदीय रणनीति पर चर्चा की गई। • सड़क से संसद तक विरोध: विपक्ष ने यह संकेतदिया है कि वे राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार की जवाबदेहीतय करने के लिए संसद के साथ-साथ सड़क पर भी कड़ा विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। विपक्ष अब जंतरमंतर पर धरना देगा। मीडिया स...
UP: कांग्रेस का बदला संगठन और पुराना समीकरण! क्या होगा सपा से गठबंधन?

UP: कांग्रेस का बदला संगठन और पुराना समीकरण! क्या होगा सपा से गठबंधन?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): कांग्रेस ने लगभग डेढ़ दशक बाद एक बार फिर महिला एवं ब्राह्मण नेता आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले 2007 में रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं। उनके नेतृत्व में 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं, जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतीं। तब सपा कांग्रेस का गठबंधन नहीं था। रीता जोशी ने 2016 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब कांग्रेस के अगले कदम पर सबकी निगाहें कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष तो बदल दिया है। मगर अब सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर है कि क्या समाजवादी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन होगा। वरिष्ठ पत्रकारों की मानें तो कांग्रेस की रणनीति जो सामने आ रही है, उसके हिसाब से कांग्रेस का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा लोकसभा चुनाव 2029 पर नजर आ रहा है। ये भी पढ़ें: UP: राहुल ग...
यूपी में आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष

यूपी में आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोना प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त कर दिया है। कांग्रेस के बड़ा दांव माना जा रहा यह बदलाव साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की है। कांग्रेस पार्टी के इस कदम को बेहद सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने आराधना मिश्रा को यूपी की कमान सौंपकर महिला और ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश की है। ये भी पढ़ें: UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को यूपी का ...
UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा

UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। हालांकि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखा, लेकिन पूरी तरह से छोड़ा भी नहीं। REEL को 21वीं सदी का नया नशा बताते हुए इशारों में पीएम पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल ने छात्रों से कहा कि 'आप भारत की शक्ति और गौरव हैं।' राहुल ने कहा कि 'आज मैं आपसे (छात्रों से) दर्द, डेटा और दौलत को लेकर बात करने आया हूं।' राहुल गांधी ने कहा कि 'मौजूदा खराब सिस्टम को नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से टाटा-बाय बाय करना है।' राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, इस सिस्टम को प्यार से करें खत्म लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में 40 करोड़ युवा हैं। युवा इस देश की शक्ति हैं। कहा कि 21वीं सदी में देश दो चीजों से आगे बढ़ सकता है एक युवाओं ...
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसद भी बैठे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने पर हैं। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। साथ ही प्रियंका गांधी और वहां पहुंचे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। सोशल मीडिया पर धरना स्थल की फोटोज चल रही हैं। इन फोटोज में राहुल गांधी से मंत्री जितेंद्र सिंह बात करते न...
UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'देश के सामने पर भीषण आर्थिक संकट खड़ा है और पीएम मोदी विदेश घूम रहे हैं।' राहुल ने कहा कि मोदी जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए, सोना न खरीदिए। जबकि खुद विदेशों में घूम रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यक्रम कर रहे हैं। कहा-अडानी और अंबानी को नहीं, आम लोगों को लगेगा झटका कहा कि पीएम मोदी ने जो आर्थिक ढांचा बदला है उससे आम लोगों पर आर्थिक संकट का एक तूफान आने वाला है। ऐसे में आम जनता को बड़ा आर्थिक संकट का शॉक (झटका) लगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक संकट का झटका अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा। दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली और अमेठी पहुंचे हैं कांग्रेस नेता बल्कि आम जनता को लगने वाला है। कहा कि यह झटका देश के युवाओं, किसा...
UP: नहीं होगी राहुल गांधी के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने वापस लिया फैसला

UP: नहीं होगी राहुल गांधी के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने वापस लिया फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अपने ही फैसले पर रोक लगा दी है। बताते चलें कि दोहरी नागरिकता के आरोपों में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश दिए थे। शनिवार को हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को.. साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की है। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कर्नाटक के विग्नेश शिशिर ने याचिका दायर की थी। ये भी पढ़ें: Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र 28 जनवरी को एमपीएमएलए कोर्ट (रायबरेली) ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। विग्नेश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 17 अप्रैल को हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए। आज 18 अप्रैल को हा...
राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोहरी नागरिकता के आरोपों के मामले में FIR के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार को किसी सरकारी एजेंसी से मामले की जांच करानी चाहिए। CBI कर सकती है मामले की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यह आदेश दिए हैं। शासकीय अधिवक्ता वीके सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराए। ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, संसद पहुंचे  न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह आदेश कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनाया। इसे लेकर राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन से लौटते समय जेवर में भर्ती  ...
फतेहपुर में राहुल गांधी, दलित हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मिले-बांटा दुख-दर्द

फतेहपुर में राहुल गांधी, दलित हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मिले-बांटा दुख-दर्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: नेता विपक्ष राहुल गांधी आज फतेहपुर में दलित हरिओम बाल्मीकि के घर पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बताते हैं कि राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ लगभग आधा घंटे तक रहे। परिजनों को सांत्वना देते हुए उनका दुख-दर्द भी बांटा। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 2 अक्टूबर को रायबरेली के ऊंचा हार में हुई थी हत्या बताते चलें कि बीती 2 अक्टूबर को हरिओम बाल्किमीकि की रायबरेली के ऊंचाहार में ड्रोन चोर के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में हरिओम की पिटाई के वीडियो सामने आए थे। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था। आज सुबह राहुल गांधी हरिओम के परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यह जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी ए...