
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। हालांकि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखा, लेकिन पूरी तरह से छोड़ा भी नहीं। REEL को 21वीं सदी का नया नशा बताते हुए इशारों में पीएम पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल ने छात्रों से कहा कि ‘आप भारत की शक्ति और गौरव हैं।’ राहुल ने कहा कि ‘आज मैं आपसे (छात्रों से) दर्द, डेटा और दौलत को लेकर बात करने आया हूं।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘मौजूदा खराब सिस्टम को नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से टाटा-बाय बाय करना है।’
राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, इस सिस्टम को प्यार से करें खत्म

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में 40 करोड़ युवा हैं। युवा इस देश की शक्ति हैं। कहा कि 21वीं सदी में देश दो चीजों से आगे बढ़ सकता है एक युवाओं की ताकत है। वहीं दूसरी चीज जो देश को आगे बढ़ा सकती है वह है युवाओं का डेटा। राहुल ने कहा कि आपके डेटा से AI का कुछ लेना-देना नहीं है, आपके डेटा से AI बनाया जा सकता है। AI से आपका डेटा नहीं बनाया जा सकता है।
राहुल गांधी ने-रील को बताया 21वीं सदी का नया नशा

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को सिस्टम ने डेटा के चक्रव्यूह में फंसा दिया है। कहा कि देश का हर युवा लगभग एक जीबी डेटा रील बनाने में खर्च करता है। सिर्फ 12 प्रतिशत युवाओं को ही नौकरी मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि रील 21वीं सदी का एक नया नशा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में रोजगार के सभी पांच दरवाजे बंद हैं।
देश में रोजगार के इन पांच दरवाजों को बताया पूरी तरह से बंद

पहला मैन्यूफैक्चरिंग का दरवाजा है। कहा कि नोटबंदी और गलत जीएसटी के चलते लेदर, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल सेक्टर बंद हो गए हैं। दूसरा इंटरप्रेन्योरशिप यानी स्टार्टअप इंडिया भी बंद है। बैंक वाले छोटे व्यापारी, लघु, सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के कारोबारियों को लोन नहीं दे रहे हैं। वहीं अडाणी और अंबानी को लाखों करोड़ रुपए का लोन दे देंगे।
कहा- 90 प्रतिशत व्यापारियों को नहीं मिलता MSME का लोन

90 फीसदी एमएसएमई को लोन नहीं मिलता। तीसरा दरवाजा सरकारी नौकरी है, जो पेपर लीक और गलत सिस्टम का शिकार हो चुका है। 150 में सिर्फ एक युवा को सरकारी नौकरी मिल रही है। इसी तरह चौथा पब्लिक सेक्टर है। यह सेक्टर निजीकरण के कारण बंद हो गया है। 10 साल पहले 14 लाख युवाओं को पब्लिक सेक्टर में रोजगार मिलता था।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
नवरत्न, बीएसएनएल, एयरपोर्ट तक को बेच डाला गया है। राहुल गांधी ने कहा कि पांचवां और आखिरी आईटी सेक्टर, बैंक और सॉफ्टवेयर का क्षेत्र है। इसे AI से खत्म कर दिया गया है। कहा कि पांचों दरवाजों पर ताला लगा है। मजदूरी करने के अलावा युवाओं के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी हो रही है।
राहुल गांधी ने कहा, अडाणी की संपत्ति 10 साल में 30 गुना बढ़ी
राहुल गांधी ने कहा कि विश्व के अमीरों की सूची में अडाणी 600 से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 10 साल में अडाणी की संपत्ति 30 गुना से ज्यादा बढ़ गई है। अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का पार्टी फंड यानी बैंक बैलेंस 10 साल पहले 150 करोड़ था। अब यह 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी युवाओं को भटकाकर वोट चोरी कर रहे हैं। साथ ही युवाओं की सोच पर नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हर जगह आरएसएस के प्रचारक बैठे हैं। विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर, ब्यूरोक्रेट्स में प्रचारक, मीडिया में प्रचारक, ज्यूडिशियरी में प्रचारक, पैरामिलिट्री में भी प्रचारकों को रखा जा रहा है।
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव
