
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसद भी बैठे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने पर हैं। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। साथ ही प्रियंका गांधी और वहां पहुंचे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। सोशल मीडिया पर धरना स्थल की फोटोज चल रही हैं। इन फोटोज में राहुल गांधी से मंत्री जितेंद्र सिंह बात करते नजर आ रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस सांसदों का पीएम आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी ने लिखा है कि, ‘कल युवा स्टूडेंट्स के साथ क्रूरता को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगने को हम सभी ने उनके घर तक मार्च किया है।’
ये भी पढ़ें: दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा
राहुल गांधी ने लिखा है कि सरकार इस घटनाक्रम पर कोई जवाब देही नहीं लेना चाहती है। न ही संसद में इसपर बहस चाहती है। राहुल गांधी ने लिखा है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा है कि ‘कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ है, उनकी मांगों का समर्थन करती है। हम प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं।’
आगे लिखा है कि “इस बुज़दिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा। मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, दोनों को इस्तीफा देना पड़ेगा।”
उधर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जारी है। बताते चलें कि सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान युवाओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया था। इसमें कई युवा बुरी तरह से घायल हुए थे।
दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा
