
समरनीति न्यूज, बांदा: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन हुए। बांदा में भी मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल चौराहे पर प्रदर्शन किया। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया।
सपाइयों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सपाई बाबूलाल चौराहे से गुलरनाका होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढ़े। साथ में पुलिस भी रही। हालांकि, पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी के साथ निपट गया।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
ये भी पढ़ें: दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा
दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
