Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: latest update

यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता

यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने देर रात 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में बिंदु लता को एडीएम (न्यायिक) कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं संजय चावला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाकर भेजे गए हैं। कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। संध्या शर्मा को एसडीएम जालौन बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची.. ये भी पढ़ें: ‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक  https://samarneetinews.com/69k-teacher-recruitment-yogi-affidavit-supreme-court/  ...
बांदा में राजा बुंदेला बोले, 27 से ‘गांव-गांव पांव-पांव’ यात्रा होगी शुरू

बांदा में राजा बुंदेला बोले, 27 से ‘गांव-गांव पांव-पांव’ यात्रा होगी शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा निकालेगा। यह यात्रा 27 जुलाई को सुबह 11 बजे चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होगी। यह जानकारी आज फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने बांदा में आवास विकास में बछेउरा सदन में दी। वह प्रेसवार्ता में मीडिया से बात कर रहे थे। किसानों-बुद्धिजीवियों को जोड़ना उद्देश्य अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा बुंदेलखंड के सभी गांवों, शहरों और तहसीलों में होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को साथ जोड़ना है। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को ललितपुर से शुरू हुई थी। ये भी पढ़ें: क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निष...
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, GEN-G बोले-हमने कर दिखाया

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, GEN-G बोले-हमने कर दिखाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में आखिरकार सरकार को GEN-G छात्रों की मांग के आगे झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। जेन-जी की इस लड़ाई में बड़ी जीत हुई है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। विपक्षी पार्टियों का हमला तेज कांक्रोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप लोग डरते नहीं हैं, इस सरकार के आगे झुकते नहीं है तो किसी का भी इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। विपक्षी पार्टियों ने इसके साथ ही केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। आप ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा है कि युवाओं की जीत, अहंकारी प्रधानमंत्री और सरकार को झुकना पड़ा। कहा कि देशभर में बढ़ रहे आंदोलन और बढ़ते जनदबाव में सरकतार ने यह फैसला लिया है। ये भी पढ़ें: ...
यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने अपने प्राइमरी शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का फैसला लिया है। कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष टीईटी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्राथमिक स्तर के 64062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76256 और विशेष शिक्षक 2500 कुल 142818 शिक्षक प्रभावित हैं। शासन ने निर्णय लिया है कि शिक्षक...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अतर्रा-नरैनी मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 34 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस अतर्रा की सीओ प्रतिज्ञा सिंह का कहना है कि ग्राम इटरा खुर्द के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक फुल शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए है। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?  https://samarneetinews.com/banda-zilla-panchayat-tahbazari-goon-tax/...
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसद भी बैठे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने पर हैं। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। साथ ही प्रियंका गांधी और वहां पहुंचे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। सोशल मीडिया पर धरना स्थल की फोटोज चल रही हैं। इन फोटोज में राहुल गांधी से मंत्री जितेंद्र सिंह बात करते न...
बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स

बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में शहर के सेंट जॉर्ज स्कूल में यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। एएसपी शिवराज ने स्कूल बच्चों को सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए। साथ ही यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी भी दी। ASP ने बताईं सड़क सुरक्षा की बारीकियां पुलिस अधिकारियों ने छात्र/छात्राओं को कानूनी सहायता के नंबर भी उपलब्ध कराए गए। स्कूली बच्चों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। सड़क पर निर्धारित स्पीड का पालन करते हुए बाइक-स्कूटी या कोई भी वाहन चलाएं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन तथा समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में जुटी पुलिस https://samarneetinews.com/banda-students-protest-sonam-wangchuk/  ...
ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..

ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 63 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। बताते चलें बीते दो दिन से यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। लखनऊ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार का कहना है कि अगले दो दिन यूपी में हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) के आसार हैं। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, मथुरा, बिजनौर, एटा, कासगंज, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा व आसपास का क्षेत्र। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपु...
बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक प्राचीन मंदिर से देवी प्रतिमा चोरी हो गई है। लोगों का कहना है कि चोरी गई प्रतिमा कीमती धातु से निर्मित है। घटना से लोग हैरान हैं। वहीं पुलिस ने जानकारी मिलते ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामला बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित भीखार देवी मंदिर का है। बांदा के जसपुरा क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए जब पुजारी और लोग मंदिर पहुंचे। तो उन्हें मंदिर के गर्भगृह में रखी देवी प्रतिमा गायब मिली। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ें: बांदा सांसद कृष्णा पटेल की बेटी की शिकायत का मामला, पूर्व मंत्री पिता बोले-आरोप मनगढ़ंत ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा की कीमत लाखों में है। मां भीखर देवी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह का कहना है कि शनिवार-रविवार रात चोरों ने मंदिर में चोरी ...
Breaking : बांदा में कुछ देर पहले SBI में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड और भीड़

Breaking : बांदा में कुछ देर पहले SBI में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड और भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहें... समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज एक बड़ी घटना हो गई। स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सिद्दीकी कांप्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर स्थित इस शाखा की खिड़की से लपटें उठती दिखाई दीं। तब सड़क से गुजर रहे और आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच गए।फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बिजली सप्लाई कट कराने के साथ पानी से आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। बांदा के अग्निशमन अधिकारी को जानकारी के लिए काल की गई। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उधर, स्टेट बैंक के अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो सका है। हालांकि, मौके पर मौजूद फायर कर्मियों ने बताया कि आज संडे की वजह से बैंक की शाखा बंद थी। इस...