Wednesday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

MP Iqra Hasan was detained by police in Saharanpur
सांसद इकरा हसन।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कैराना से सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं थीं। बताते हैं कि सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई। वहां लगभग 10 मिनट तक सांसद को बैठाकर रखा गया।

महिला के साथ DIG से मिलने गईं थीं सांसद

मामले में सांसद इकरा हसन ने कहा कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने गईं थीं। वहां डीआईजी को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही र्कारवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..

सपा सांसद इकरा ने कहा कि डीआईजी ने उनकी बात सुनीं, लेकिन पीड़िता की मांगें मानने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता भावुक हो गई। इसपर उन्होंने डीआईजी से नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

बाद में रोड जाम के आरोप में डीआईजी ने पुलिस बुलाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़िता का उत्पीड़न कर रही है। सासंद इकरा ने कहा कि क्या इस मामले को संसद में उठाएंगी। सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार में बोलने का कोई फायदा नहीं है क्यों कि सुनवाई नहीं होती।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार

‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..