Sunday, July 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

मृतका सुमन की फाइल फोटो।
सुमन (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 200 रुपए के लिए पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि घटना का दुखद अंत हुआ। पत्नी का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। पति पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी सच्चाई

जानकारी के अनुसार, कालिंजर क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव के श्यामबाबू की पत्नी सुमन (20) का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

ये भी पढ़ें: बांदा विकास भवन के पास बड़ा हादसा, युवक व बच्ची की मौत-दो कानपुर रेफर

पति का कहना है कि पत्नी सुमन ने उसकी जेब से 200 रुपए निकाल लिए थे। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। बताया कि इसके बाद पत्नी ने सुसाइड कर ली।

मृतका के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

उधर, जरोहरा गांव के मनोज (मृतका के भाई) का कहना है कि उनका जीजा शराबी है। वह पत्नी से मारपीट करता था। आरोप लगाया कि शराब के लिए रुपए न देने पर पीटकर मार डाला।

ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

फिर फांसी पर लटका दिया है। बताया कि शादी 2025 में हुई थी। उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में सुसाइड का है। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है।

Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..

बांदा शहर में ‘पति-पत्नी और वो’ का मामला पहुंचा SP के पास-जांच शुरू

दर्दनाक: बांदा में दो लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम-यह वजह..

बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर