Wednesday, July 8सही समय पर सच्ची खबर...

Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस

सुसाइड करने वाली युवती अंजली।
अंजली (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा किसी से मोबाइल पर बात करने के बाद एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। अब अंजली की मौत का राज मोबाइल फोन ही खोल सकता है। घटना से पहले वह किससे बात कर रही थी? क्या बात हुई? इन सवालों के जवाब पता करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा है।

पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल फोन

जानकारी के अनुसार, कांशीराम कॉलोनी (हरदौली) के सौरभ पाल का कहना है कि उनकी फुफेरी बहन अंजलि पाल (20) ने बीती रात घर में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। परिवार में भाई-बहन ने देखा तो पड़ोसियों को बताया।

ये भी पढ़ें: बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा

इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। बताते हैं युवती के पिता अशोक पाल का काफी पहले निधन हो गया था। मां श्यामकली मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण कर रहीं हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं

परिवार में दो बहनें और दो भाई हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि पृथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। युवती के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर 

ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर

बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं

बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा