Thursday, June 25सही समय पर सच्ची खबर...

ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

these-hospitals-in-banda-city-are-unsafe-in-fire-commissioners-inspection
निरीक्षण करते कमिश्नर अजित कुमार व अन्य अधिकारी।

समरनीति न्यूज, बांदा: राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बांदा प्रशासन भी गंभीर हुआ है। बांदा आयुक्त अजित कुमार ने निजी अस्पताल व कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। वहां आग से सुरक्षा के इंतजाम देखे। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला व फायर विभाग टीम भी निजी अस्पताल के निरीक्षण में मौजूद रहे।

कुछ अस्पतालों में गंभीर अनियमितता भी मिली

आयुक्त के निरीक्षण में बड़े अस्पतालों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की पोल खुल गई। कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही भी मिली।

these-hospitals-in-banda-city-are-unsafe-in-fire-commissioners-inspection

यहां हाॅस्पिटल में इमरजेंसी निकास मार्ग बेहद संकरा

आयुक्त के औचक निरीक्षण में प्राइवेट अस्पतालों की पोल खुल गई। पूर्व एडीएम से कथित पार्टनरशिप व मानकविहिन निर्माण के आरोपों के लिए चर्चित नरैनी रोड स्थित शिव कृष्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितता मिली।

ये भी पढ़ें: निपट गए बांदा ADM राजेश वर्मा, गंभीर आरोप-विवादित कार्यकाल और अस्पताल में पार्टनरशिप..!

आपातकालीन निकास मार्ग की सीढ़ियां बेहद संकरी मिली। आयुक्त ने माना कि इमरजेंसी के समय मरीजों को जल्दी निकालना मुश्किल होगा। आयुक्त ने संचालक को फटकारा। साथ ही व्यवस्था ठीक कराने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए।

these-hospitals-in-banda-city-are-unsafe-in-fire-commissioners-inspection
जांच करते कमिश्नर अजित कुमार व अन्य।

इस हाॅस्पिटल में पंप कक्ष पर लगा मिला ताला

रोडवेज के पास स्थित नरेंद्र गुप्ता हॉस्पिटल के निरीक्षण में आयुक्त अजित कुमार को फायर पंप कक्ष पर बाहर से ताला लगा था। चाबी तलाश करने में भी समय लग गया।

ये भी पढ़ें: गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल 

आयुक्त ने माना कि इमरजेंसी में मरीजों-तिमारदारों की जान खतरे में पड़ सकती है। आयुक्त अजित कुमार ने संचालकों को सुधार को कहा।

कैलाश हाॅस्पिटल में भी मिली गड़बड़़ी

निर्माण नक्शे को लेकर विवादित कैलाश हॉस्पिटल, (मोबुदा) में अग्निशामक सिलेंडरों में प्रयुक्त ड्राई पाउडर की वैधता खत्म थी। आयुक्त ने संचालक डाॅक्टर को फटकारा। साथ ही तत्काल व्यवस्था ठीक कराने को कहा। बताते चलें कि कैलाश हॉस्पिटल भवन निर्माण में नक्शे को लेकर आरोप लगते रहे हैं।

these-hospitals-in-banda-city-are-unsafe-in-fire-commissioners-inspection

अवनी परिधि अग्निशमन उपकरण मिले एक्सपायर

इसी तरह अवनी परिधि मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पुराने एक्सपायर हो चुके अग्निशमन उपकरण स्थापित मिले। फायर अलार्म सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। फायर हाइड्रेंट प्रणाली में पानी का रिसाव एवं अपर्याप्त दबाव पाया गया। आयुक्त ने संचालक को जमकर फटकारा। सिटी मजिस्ट्रेट को आख्या देने के निर्देश दिए।

आकाश इंस्टीड्यूट में छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़

आकाश इंस्टीट्यूट (रेडियन प्लाजा), बांदा के निरीक्षण में अग्निशामक सिलेंडरों की वैधता अवधि समाप्त मिली। भवन का आपातकालीन निकास द्वार अत्यंत संकरा पाया गया। जो आपदा की स्थिति में गंभीर जोखिम है। आयुक्त ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सुधार को कहा।

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर हाॅस्पिटल में भी लापरवाही

बांदा का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भी अग्निशमन सुरक्षा को लेकर लापरवाही का शिकार मिला। आयुक्त ने हास्पिटल के संचालक को फटकराते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने को कहा। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..

निपट गए बांदा ADM राजेश वर्मा, गंभीर आरोप-विवादित कार्यकाल और अस्पताल में पार्टनरशिप..!

गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..

गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल