
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम ने बीजेपी वालों की पोल खोल दी। कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी 800 करोड़ से अधिक का मामला है। मंदिर में गुप्तदान भी होता है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही है। संविधान बदलने की इस साजिश के तहत ही दूसरे दलों के सांसदों को जुटा रही है। दरअसल, सपा मुखिया लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे।
कहा-राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से दुनियाभर में गलत संदेश
सपा मुखिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने अपने वोट अधिकार से भाजपा की संविधान बदलने की साजिश नाकाम की थी। इसलिए अब सांसदों को खरीदकर, डराकर भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही है।
ये भी पढ़ें: दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi..
सपा मुखिया ने लखनऊ कोचिंग सेंटर में अग्निकांड पर कहा कि सुरक्षा नियमों का कोई पालन नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का नाम लिए बिना तंज कसा।
डिप्टी सीएम के आंसुओं को दिखावटी बता कसा तंज
कहा कि कुछ लोग कैमरे के सामने दिखावटी आंसू बहाते भी दिखाई दिए। सपा मुखिया ने कहा कि भ्रष्टाचार भाजपा का धर्म बन चुका है। बोले कि अयोध्या में जमीनों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। अब चढ़ावा भी भाजपा ने लूट लिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के खुलासे से पूरे दुनिया में गलत संदेश गया है।
बोले, यूपी समेत 3 राज्यों के सीएम बदलने की रणनीति
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यूपी समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हटाना चाहती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भूमि सौदों का आरोप भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। बोले कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश और राजस्थान व मध्य प्रदेश सहित 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हटाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi..
