
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में दो लोगों ने आत्मघाती कदम उठा लिए। दोनों परिवारों में घटना से कोहराम मच गया। इनमें से एक घटना पैलानी थाना क्षेत्र में हुई। वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया है।
पैलानी के पिपरहरी गांव की घटना
घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह में घटना हुई है। उधर, परिजनों का कहना है कि मृतक व्यक्ति कर्ज से परेशान था।
ये भी पढ़ें: बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर..
जानकारी के अनुसार, पिपरहरी गांव के गनेश द्विवेदी (48) ने बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे घर में जहर खा लिया। बताते हैं कि सुसाइड से पहले बेटी और दामाद से फोन पर बात की।
परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे अमित का कहना है कि मृतक चाचा ने ट्रैक्टर का लोन लिया था। इसी से तंग आकर उन्होंने सुसाइड कर ली है।
ये भी पढ़ें: बांदा में महिला को गोली मारी, बेटी के अपहरण की रंजिश का आरोप-सीओ बोले..
उधर, पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि मामला घरेलू कलह का है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, एक अन्य घटना में शहर कोतवाली के पल्हरी गांव में अखिलेश (40) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का है।
बांदा में सपा की सियासत गरम, सांसद सनातन पांडे के दौरे को लेकर चर्चाएं
बांदा में बोरों में चोरी की बाइकें भरकर ले जाता अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर..
